एशियाई खेलों में भारत को लगा तगड़ा झटका, इस कारण गोविंदन से छीन लिया गया मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे एशियाई खेल 2018 में रविवार को तगड़ा झटका लगा, जब पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज जीतने वाले भारतीय धावक गोविंदन लक्ष्मणन से मेडल छीन लिया गया। गोविंदन को लेन उल्लंघन का दोषी पाते हुए डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
एक वीडियो फुटेज सामने आया, जिसमें दिखा कि भारतीय धावक का पैर ट्रैक के अंदर छुआ गया। रेफरी ने इस वीडियो को देखने के बाद आईएएएफ 163.3 बी (लेन उल्लंघन) के अंतर्गत लक्ष्मणन को डिस्क्वालिफाई करने का फैसला किया। लक्ष्मणन ने रेस की समाप्ति 29 मिनट 44.91 सेकंड्स में पूरी की थी।
भारतीय एथलीट इस दौरान बहरीन के चानी हसन और चेरोबेन अब्राहम से पीछे रहे। बहरीन के इन दोनों धावकों ने क्रमश गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता। चानी ने 28:35.54 जबकि अब्राहम ने 29:00.29 के समय में रेस पूरी की थी।
भारतीय एथलीट्स से मेडल छीन लिया गया है और अब यह ब्रॉन्ज चीन के चांगहोंग झाओ को दिया जाएगा।
Breaking News: Heartbreak folks...... Govindan Lakshmanan who was earlier declared to be Bronze Medal winner in Men's 10,000m, has been disqualified because his foot touched the inside the track (once) @afiindia#AsianGames2018 pic.twitter.com/LYdmwdXmdt
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 26, 2018
जब खारिज हुई भारत की अपील, फैंस को लगा जोरदार झटका
AFI's appeal rejected, we lost one medal- G Lakshmanan-10000m- Bronze, he is disqualified. Hard Luck Lakshman, but you are already a Champion.#AsianGames2018@CNNnews18 @PTI_News @g_rajaraman @kapil857 @IExpressSports @Xpress_Sports
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 26, 2018
Unfortunately, India lost one medal today on the tracks. G Lakshmanan who finished third with the timing of 29:44.91 was later disqualified as he stepped inside on the bend to maintain his balance.
— Athletics Federation of India (@afiindia) August 26, 2018
Harsh!!! But you won million hearts Lakshman, you are a champion! Keep it up. pic.twitter.com/JKp23QhWOE
अगर वह डिस्क्वालिफाई नहीं होते तो लक्ष्मणन 10,000 मीटर रेस में गुलाब चंद के बाद मेडल जीतने वाले पहले भारतीय धावक होते। गुलाब ने 1998 बैंगकॉक एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
बहरहाल, 18वें एशियाई खेलों में रविवार का दिन भारत के लिए अच्छा रहा। फर्राटा धावक हिमा दास और मोहम्मद अनस ने अपने-अपने इवेंट्स में सिल्वर मेडल जीता। दास और अनस ने महिला और पुरुष 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीते। दास ने अपनी रेस 50.59 जबकि अनस ने अपनी रेस 45.69 के समय में पूरी की।