फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   asian games 2018 day one live updates indonesia jakarta palembang

एशियन गेम्स 2018: बजरंग के गोल्ड से लेकर शूटिंग में कांसे तक, देखिए पहले दिन भारतीय टीम का प्रदर्शन

Sun, 19 Aug 2018 09:30 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 19 Aug 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
asian games 2018 day one live updates indonesia jakarta palembang
एशियाई खेल 2018 की शुरुआत रविवार को हुई। एक स्वर्ण और एक कांस्य के साथ पहला दिन भारतीय टीम के लिए मिला-जुला रहा। कई एथलीट्स ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। जहां कुश्ती में बजरंग पूनिया ने स्वर्ण पदक दिलवाया तो शूटिंग में अपूर्वी चंदेला-रवि कुमार ने मिश्रित वर्ग में कांसे पर निशाना लगाया।  
विज्ञापन


भारतीय पुरूष-महिला कबड्डी टीम ने जहां बड़ी जीत हासिल की तो सुशील कुमार एशियाई खेल से आश्चर्यजनक रूप से हारकर बाहर हो गए। भारतीय एथलीटों का पहले दिन के कार्यक्रम की जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पहले दिन के लाइव अपडेट्स पढ़िए यहां:

- कुश्ती- भारत के पावन कुमार ने किया निराश। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में मिली 1-8 से करारी हार।
- हॉकी- भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत से किया आगाज, पहले ही मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 के विशाल अंतर से रौंदा
विज्ञापन
विज्ञापन



- कुश्ती- भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।  65 किग्रा के जोरदार फाइनल में जापानी पहलवान को 11-8 से हराते हुए भारत की झोली में बजरंग ने डाला गोल्ड। 


- हॉकी- भारतीय महिला हॉकी टीम और मेजबान इंडोनेशिया के बीच मुकाबला जारी। हाफ टाइम तक भारत के पास 6-0 की अहम बढ़त

- तैराकी- 200 मी. बटरफ्लाई स्पर्धा में साजन प्रकाश पदक चूके, 5वें नंबर पर रहे।

- तैराकी- 17 साल के श्रीहरि नटराज ने मैन्स 100मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल्स में 56.19 सेकंड के साथ 7वें पायदान पर रहे। इसी के साथ यहां मेडल की उम्मीद भी खत्म हो गईं।
 

- कबड्डी- टीम इंडिया के शेरों ने कबड्डी में बांग्लादेश के बाद श्रीलंका का भी शिकार कर लिया। अजय ठाकुर एंड कंपनी ने आसानी से श्रीलंका को रौंदा। अंतर 44-28 का रहा। पहले हाफ तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने मुकाबला एकतरफा बना दिया था। 

- कुश्ती- बजरंग पूनिया ने आसानी से जीता सेमीफाइनल, अब से कुछ ही देर में खेलेंगे गोल्ड मेडल मुकाबला, टेक्निकल सुपिरियोरिटी (10-0) के आधार पर हासिल की जीत।

एक बार बढ़त हासिल करने के बाद बजरंग ने मंगोलियन खिलाड़ी को खुद के उपर एक पल के लिए भी हावी नहीं होने किया।  और टेक्निकल  सुपीरीयोरिटी के आधार पर 10-0 से सेमीफाइनल जीतकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया. इसका मतलब भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है. अब यह देखना होगा कि यह मेडल सुनहरी चमक बिखेरता है या नहीं।


- हैंडबॉल- भारत की महिला टीम ग्रुप A मुकाबले में चीन से 21-36 से हारी


- टेनिस- दिविज शरण और कर्मन कौर की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। दिविज-कर्मन ने फिलीपींस के कापदोचिया-लिम को 6-4, 6-4 से मात दी।

- बजरंग पूनिया का बेहतरीन प्रदर्शन जारी, अब्दुलकोसिम को 12-2 के विशाल अंतर से मात दी।

- पवन कुमार ने वुथी हेंग को फॉल के दम पर 8-0 से हराया। वह 86 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं।

- संदीप तोमर क्वार्टरफाइनल में रेजा अत्री से हारे। अगर अत्री फाइनल में पहुंचे तो रेपचेज में मौका मिल सकता है। संदीप को अत्री के हाथों 9-15 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

- भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने प्री-क्वार्टरफाइनल में मालदीव्स को एकतरफा मैच में 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

- सेपकटकरॉ महिला टीम रेगु इवेंट में भारतीय टीम को ग्रुप ए के अपने पहले मैच में कोरिया के हाथों 0-3 की शिकस्त झेलनी पड़ी।

- भारतीय कबड्डी टीम ने ग्रुप 'ए' के मुकाबले में बांग्लादेश को 50-21 के विशाल अंतर से रौंदा



- बजरंग पूनिया ने उज्बेकिस्तान के खासानोव सिरोजिद्दी को पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में 11-3 के बड़े अंतर से हराया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

- संदीप तोमर ने पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में तुर्कमेनिस्तान के रुस्तेम नजारोव को 12-8 से हराया और क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया

- सुशील कुमार हुए उलटफेर के शिकार, 74 किग्रा वर्ग में बहरीन के एडम बटिरोव से 5-3 से शिकस्त मिली।

- भारत ने एशियाई खेल में मेडल का खाता खोला। अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।




- निशानेबाज मनु भाकर और अभिषेक वर्मा की जोड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में जगह बनाने से चूकी। भाकर-वर्मा की जोड़ी 759 स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन इवेंट में छठें स्थान पर रही।

- रोइंग- मलकीत सिंह और गुरिंदर सिंह की जोड़ी ने पुरुष पेयर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हीट्स में यह जोड़ी तीसरे स्थान पर रही और अब फाइनल में स्पर्धा करेगी।

- बास्केटबॉल में भारतीय महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चीनी ताइपे के हाथों ग्रुप-ए के मैच में टीम इंडिया को 84-61 से शिकस्त झेलनी पड़ी।


- रोइंग- ओम प्रकाश और स्वर्ण सिंह ने पुरुष डबल स्कल्स के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हीट 2 में 7:10.26 के समय के साथ यह टीम पहले स्थान पर रही।


- तैराक सजन प्रकाश 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने 158.12 का समय में सफर तय किया। निर्णायक शुरुआती सूची में सजन तीसरे स्थान पर रहे।

- वुशु- अंजुल नामदेओ 9.66 स्कोर के साथ पुरुष चंगक्वान फाइनल्स में पांचवें स्थान पर रहे जबकि सूरज सिंह म्यांगलामबम 9.51 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे। ब्रोंज के लिए 9.70 स्कोर बेहतर होता।


- निशानेबाज मानवजीत संधू ने उद्धाटन राउंड में परफेक्ट 25 का स्कोर किया।


- भारत के सौरभ सांगवेकर 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट-1 को 1:54.87 के समय में पूरा करके दूसरे स्थान पर रहे।


- निशानेबाजी मिश्रित स्पर्धा क्वालिफिकेशन स्पर्धा में अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने कुल 835.3 अंक हासिल किए। 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में अपूर्वी-रवि की जोड़ी ने क्रमश: 208.6, 208.7, 206.7, 211.3 के शॉट्स लगाए। यह जोड़ी दूसरे स्थान पर रही और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रही। पहले स्थान पर कोरिया रहा।



- रोइंग में भारत के दत्तु भोकानल दूसरे स्थान पर रहे। पुरुष एकल स्कल्स हीट उन्होंने 8:06.21 के समय में पूरी की। रेपचेज की बदौलत वह फाइनल में पहुंचने के दावेदार बने हुए हैं।


- भारत ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा की पहली हीट में 1-2 के साथ समापन किया। श्रीहरि नटराज ने 55.86 का समय निकाला और अपनी हीट में शीर्ष पर रहे। हालांकि, नटराज ही फाइनल तक पहुंच सके क्योंकि अरविंद के समय ने उन्हें 16वें नंबर पर रखा जबकि नटराज 8वें स्थान पर रहे।


- भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जापान को एकतरफा मैच में 43-12 के विशाल अंतर से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed