{"_id":"5b78f49c42c792465942f4c0","slug":"asian-games-2018-apurvi-chandela-ravi-kumar-qualifies-for-final-of-mixed-team-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2018: अपूर्वी-रवि की जोड़ी ने 10 मी एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल के लिए किया क्वालिफाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियन गेम्स 2018: अपूर्वी-रवि की जोड़ी ने 10 मी एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल के लिए किया क्वालिफाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। एशियाई खेल 2018 में फाइनल में पहुंचकर भारतीय निशानेबाज जोड़ी ने पदक की आस जगा दी है।
विज्ञापन
एशियाई खेलों में नई स्पर्धा जोड़ी गई, जिसमें भारतीय जोड़ी कुल 835.3 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। यूनहिया जुंग और हायेनोजुन किम की कोरियाई जोड़ी 836.7 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही। कोरियाई जोड़ी ने रिकॉर्ड स्थापित किया है।
विज्ञापन
10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में अपूर्वी-रवि की जोड़ी ने क्रमश: 208.6, 208.7, 206.7, 211.3 के शॉट्स लगाए। वह एक चीन की बराबरी पर चल रही थी। फिर भारतीय जोड़ी ने लय पकड़ी और कोरिया के पीछे पहुंच गई। तीसरे राउंड में अपूर्वी का प्रदर्शन अपेक्षा के मुताबिक कमजोर रहा और वह 101.8 का स्कोर कर सकीं।
विज्ञापन
भारतीय समयानुसान मिश्रित टीम स्पर्धा का फाइनल दोपहर 12 बजे शुरू होगा। चंदेला और रवि ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया और एक समय वह कोरिया से एक अंक की बढ़त पर थे। मगर फाइनल की तीसरी सीरीज में वह पिछड़े और दूसरे स्थान पर रहे।
चंदेला और रवि कुमार को साथ में निशाने लगाने का अनुभव हासिल है। इस साल मेक्सिको में हुई पहली आईएसएसएफ विश्व कप में यह जोड़ी क्वालिफिकेशन राउंड्स में शीर्ष पर रही थी। तब इस जोड़ी ने 837.9 का स्कोर किया था।