फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games 2018: 79 year old Indian grandmother Rita Choksi aims for gold

79 साल की रीता भारतीय टीम की सबसे उम्रदराज एथलीट, एशियन गेम्स में लक्ष्य सिर्फ गोल्ड

Sat, 18 Aug 2018 05:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018: 79 year old Indian grandmother Rita Choksi aims for gold

शनिवार से एशियन गेम्स का आगाज हो चुका है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबैंग में 18वें एशियाई खेल शुरू हो गए। इवेंट्स रविवार से शुरू होंगे। उद्घाटन समारोह में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा तिरंगा थामे भारतीय दल की अगुआई की। 

विज्ञापन


इस बार भारतीय दल में 571 एथलीट्स भाग ले रहे हैं। इनमें सबसे उम्रदराज 79 साल की रीता चौकसी हैं। वे 'ब्रिज' में भारतीय चुनौती रखेंगी। ब्रिज ताश से खेले जाने वाला एक खेल है। जिसे पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दरअसल इस बार के एशियाई खेलों में सेरेब्रल गेम्स (मानसिक खेल) की भी एंट्री हो रही है और उन्हीं में से ब्रिज एक है। कार्ड प्लेयर्स की 24 सदस्यीय टीम की औसत उम्र 60 साल है जिसमें चार प्लेसर्स की उम्र 70 साल से ज्यादा है। बचपन से ही रीता को पत्ते फेंटने का शौक था, फिर वह उनका पैशन बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संयोग ही है कि रीता दिल्ली के खेलगांव परिसर में ही रहती हैं। इसे 1982 में एशियाड के लिए बनाया गया था। बाद में इसके फ्लैट्स बेच दिए गए थे। रीता के मुताबिक, वे नियमित योग और व्यायाम करती हैं। वे फिल्म स्टार बनना चाहती थीं, लेकिन पिता के विरोध के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पाया। पिता ने ही ब्रिज खेलने के लिए प्रेरित किया। वे 1970 से इस खेल में हिस्सा ले रही हैं। कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन एशियाई खेलों में वे चीन और इंडोनेशिया को कड़ी चुनौती मानती हैं।


देश को इस बार भी अपने खिलाड़ियों से अप्रैल में हुए गोल्डकोस्ट कॉमनवैल्थ जैसी कामयाबी की उम्मीद है। इस प्रतियोगिता में भारत पदकों के मामले में तीसरे नंबर पर रहा था। एशियाड में भारत 36 खेलों में हिस्सा ले रहा है। 'ब्रिक्स' के अलावा इस बार 10 और नए खेलों को शामिल किया गया है। भारत समेत सात देश- इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, श्रीलंका, सिंगापुर और थाईलैंड ने हर एशियाई खेलों में भाग लिया है। एशियन गेम्स का प्रसारण सोनी नेटवर्क के चैनल्स पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed