फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Cycling Championship: Indian riders won two bronze medals on the third day, Ronaldo gave the country a medal in the time trial

Asian Cycling Championship: तीसरे दिन भारतीय राइडरों ने जीते दो कांस्य पदक, रोनाल्डो ने दिलाया देश को टाइम ट्रायल में पदक

Mon, 20 Jun 2022 11:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Jun 2022 11:26 PM IST
सार

रोनाल्डो ने कहा कि वहां यहां अपने देशवासियों के समक्ष स्वर्ण पदक का लक्ष्य लेकर उतरे थे, लेकिन वह अपने पिछले चैंपियनशिप के समय को ही दोहरा पाए, जो स्वर्ण के लिए काफी नहीं था। वह अब अपनी तकनीकि पर और ज्यादा ध्यान देंगे।

विज्ञापन
Asian Cycling Championship: Indian riders won two bronze medals on the third day, Ronaldo gave the country a medal in the time trial
रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूनियर वर्ग में विश्व चैंपियन रह चुके और जूनियर एशियाई कीर्तिमानधारी राइडर रोनाल्डो सिंह ने एशियाई साइकलिंग चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में न सिर्फ अपना पहला पदक जीता बल्कि देश को एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में भी पहला पदक दिलाया। चैंपियनशिप के तीसरे दिन भारतीय राइडरों ने दो कांस्य पदक अपने नाम किए। रोनाल्डो ने 58.254 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से 1.01.79 मिनट का समय निकालते हुए कांस्य जीता। जापान के यूता ओबारा ने 1.01.11 मिनट के साथ स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


Indian Cyclist Ronaldo Singh Becomes World Numbber One In Three Men Junior  Tracks Categories - साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह का कमाल, भारतीय जूनियर टीम तीन  कैटेगरी में नंबर-1 - Amar Ujala Hindi ...
विज्ञापन


बीरजीत ने जीता जूनियर वर्ग में कांस्य
रोनाल्डो ने कहा कि वहां यहां अपने देशवासियों के समक्ष स्वर्ण पदक का लक्ष्य लेकर उतरे थे, लेकिन वह अपने पिछले चैंपियनशिप के समय को ही दोहरा पाए, जो स्वर्ण के लिए काफी नहीं था। वह अब अपनी तकनीकि पर और ज्यादा ध्यान देंगे। जूनियर वर्ग में 10 किलोमीटर स्क्रैच में भारत के बीरजीत युमनाम ने कांस्य पदक जीता। 40 लैप की इस रेस में स्वर्ण कोरिया के किम ह्वारैंग ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत हुए चोटिल

देश को सीनियर वर्ग में एशियाई साइकलिंग का पहला व्यक्तिगत पदक दिलाने वाले विश्वजीत सिंह 10 किलोमीटर टेंपो रेस में दुर्घटना का शिकार हो गए। रेस के दौरान वह मलयेशिया के जुलहेल्मी जैनल से टकरा गए। उन्हें चोटें आई हैं। उन्हें इसके बाद रेस छोडनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed