{"_id":"5cbb4f98bdec2256d212c317","slug":"asian-championships-depleted-india-hope-for-substantial-medals-but-unlikely-to-match-2017-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिपः 'ट्रैक क्वीन' हिमा और तेजिंदर पर दारोमदार ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिपः 'ट्रैक क्वीन' हिमा और तेजिंदर पर दारोमदार
Sat, 20 Apr 2019 10:28 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
hima das
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के लिए रविवार से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पिछली बार की तरह शीर्ष पर रहने के कारनामे को दोहराना मुश्किल होगा हालांकि इसके बावजूद एथलीटों से टीम को पर्याप्त पदकों की उम्मीद है। रविवार को पहले दिन आठ स्वर्ण पदक दांव पर लगे होंगे।
विज्ञापन
भारतीय नजरिए से महिलाओं का 400 मीटर का फाइनल महत्वपूर्ण होगा। हिमा दास इसमें भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी जिसमें प्रारंभिक दौर सुबह और फाइनल शाम को होगा। एशियाई चैंपियनशिप काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले को इसी स्थल पर सितंबर-अक्तूबर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट मिलेगा।
विज्ञापन
भारत की तरफ से जिनसन जॉनसन (1500 मीटर), तेजिंदर पाल सिंह तूर (पुरुष गोला फेंक) और महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। भुवनेश्वर में 2017 में आयोजित चैंपियनशिप में भारत ने 12 स्वर्ण, पांच रजत और 12 कांस्य पदक सहित 29 पदक जीते थे।
विज्ञापन
चीन 20 पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा था। लेकिन इस बार 42 सदस्यीय भारतीय टीम से इस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद नहीं है क्योंकि भाला फेंकके एथलीट नीरज चोपड़ा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी चोट सहित विभिन्न कारणों से इसमें भाग नहीं ले रहे हैं।
पटियाला में अभ्यास के दौरान नीरज की कोहनी में चोट लग गई थी और वह अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक धारुण अयासामी (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़), एम श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद) और एशियाई खेलों में 800 मीटर के स्वर्ण पदक विजेता मनजीत सिंह चोटिल होने के कारण टीम में नहीं है।
29 : पदक जीते थे पिछली बार भुवनेश्वर में आयोजित चैंपियनशिप में भारत ने
42 : सदस्यीय भारतीय टीम में चोटिल नीरज चोपड़ा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी नहीं ले रहे हिस्सा