फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Championship: Yarraji won silver in 200m, Parul of Meerut won second medal with silver in 5000m

Asian Championship: याराजी ने 200 मी में जीता सिल्वर, मेरठ की पारूल ने 5000 मी में रजत के साथ जीता दूसरा पदक

Sun, 16 Jul 2023 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 16 Jul 2023 10:55 PM IST
सार

  • 15 : मिनट 52.35 सेकंड का समय निकाला पारूल ने पांच हजार मीटर में
  • 18.06 : मीटर के थ्रो से आभा ने गोलाफेंक में की राष्ट्रीय कीर्तिमान की बराबरी

विज्ञापन
Asian Championship: Yarraji won silver in 200m, Parul of Meerut won second medal with silver in 5000m
ज्योति याराजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की लंबी दूरी की दिग्गज धाविका पारूल चौधरी ने रविवार को यहां एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक के साथ अपना दूसरा पदक जीता। शुक्रवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में स्वर्ण पदक जीतने वालीं मेरठ की पारूल ने 5000 मीटर में 15 मिनट 52.35 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता।
विज्ञापन


जापान की युमा यामामोतो 15 मिनट 51.16 सेकंड के समय से शीर्ष पर रहीं। पारूल के नाम पर 5000 मीटर स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है जो 15 मिनट 10.35 सेकंड का है। अंकिता ने इसी स्पर्धा में 16 मिनट 3.33 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


सौ मीटर बाधादौड़ में एशियाई चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को पहला पदक दिलाने वालीं ज्योति याराजी ने 200 मीटर की दौड़ में 23.13 सेकंड के साथ रजत जीता। पुरुषों की भालाफेंक स्पर्धा में डीपी मनु ने 81.01 की थ्रो के साथ रजत पदक जीता। गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर की रेस में 13 मिनट 48.33 के समय से कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल चाल में प्रियंका और विकास को पदक
प्रियंका गोस्वामी और विकास सिंह ने भी क्रमश: महिलाओं और पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में रजत और कांस्य पदक जीते। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रियंका ने महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में एक घंटा 34 मिनट और 24 सेकंड का समय लेकर चीन की यांग लिउजिंग (1:32:37) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

जापान की युकिको उमेनो ने 1:36:17 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। अन्य भारतीय भावना जाट एक घंटा, 38 मिनट और 26 सेकेंड का समय लेकर पांचवें स्थान पर रही। पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में विकास ने एक घंटा, 29 मिनट और 32 सेकंक का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया। जापान के युतारो मुरायामा (1:24:40) ने स्वर्ण पदक जबकि चीन के वांग काइहुआ (1:25:29) ने रजत पदक जीता।

किशन और चंदा की चांदी
इससे पहले किशन कुमार और केएम चंदा ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीते। किशन एक मिनट 45.88 सेकंड के समय के साथ कतर के अबुबाकर एच अब्दाला (एक मिनट 45.53 सेकंड) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। चंदा ने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में दो मिनट 1.58 सेकंड का समय लिया। श्रीलंका की एमके दिसानायका दो मिनट 0.66 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं। इससे पहले किशन का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मिनट 46.17 सेकंड जबकि चंदा का दो मिनट 1.58 सेकंड था।


आभा ने गोलाफेंक में रजत के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी की
आभा खटुआ ने महिलाओं की गोलाफेंक में 18.06 मीटर के साथ न केवल रजत पदक हासिल किया बल्कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी भी की। 28 साल की आभा ने अपने पिछले व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन (17.13) में 93 सेंटीमीटर का सुधार किया। चार किलो वजनी लोहे के गोले के साथ उन्होंने चौथे प्रयास में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। चीन की सोंग जियायुआन (18.88) ने स्वर्ण पदक जीता। मनप्रीत कौर जिनके राष्ट्रीय कीर्तिमान की आभा ने बराबरी की, उन्होंने 17 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed