{"_id":"5c6416edbdec2273960456c0","slug":"asian-boxing-championship-organise-for-common-men-and-women-boxers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार एक साथ होगी महिला-पुरूष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पहली बार एक साथ होगी महिला-पुरूष एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप
Wed, 13 Feb 2019 06:39 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
boxing shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पहली बार महिला और पुरूष वर्ग की प्रतियोगिताएं एक साथ 19 से 27 अप्रैल के बीच बैंकाक में आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने वाली टीमों के पास 19 मार्च तक टूर्नामेंट के लिये पंजीकरण कराने का मौका होगा।
विज्ञापन
पुरूष वर्ग की चैंपियनशिप 1963 में शुरू हुई थी और अब 30वीं बार इसका आयोजन होगा। महिला चैंपियनशिप सात बार आयोजित की जा चुकी है। इसकी आखिरी प्रतियोगिता वियतनाम में 2017 में हुई थी।
विज्ञापन
एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ ने बयान में कहा, 'इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार दोनों वर्गों (महिला और पुरूष) की प्रतियोगिताएं 16 से 27 अप्रैल के बीच थाईलैंड की राजधानी में आयोजित की जाएंगी।'
विज्ञापन
चैंपियनशिप महिला और पुरूष दोनों में दस भार वर्गों में होगी। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के भार वर्ग इस प्रकार हैं:
महिला वर्ग : 48 किग्रा, 51 किग्रा, 54 किग्रा, 57 किग्रा, 60 किग्रा, 64 किग्रा, 69 किग्रा, 75 किग्रा, 81 किग्रा, +50 किग्रा।
पुरुष वर्ग : 49 किग्रा, 52 किग्रा, 60 किग्रा, 64 किग्रा, 69 किग्रा, 75 किग्रा, 81 किग्रा, 91 किग्रा, +91 किग्रा।