फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Boxing Championship: Alfiya Khan bags gold in 81+ kg category, 4th for Indian women boxers

Asian Boxing Championship: अल्फिया खान ने जीता स्वर्ण, भारत के लिए महिलाओं में चौथा गोल्ड

Sat, 12 Nov 2022 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 12 Nov 2022 01:44 PM IST
सार

इससे पहले ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखिबा को 5-0 से हरा दिया था। यह उनका इस टूर्नामेंट में पहला स्वर्ण पदक रहा।

विज्ञापन
Asian Boxing Championship: Alfiya Khan bags gold in 81+ kg category, 4th for Indian women boxers
अल्फिया खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय महिला बॉक्सर्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत की स्टार बॉक्सर अल्फिया खान ने 81+ किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह इस टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं को मिला चौथा स्वर्ण है। यह टूर्नामेंट जॉर्डन के अम्मान में खेला जा रहा है। फाइनल में जज ने विपक्षी खिलाड़ी जॉर्डन की इस्लाम हुसैली को पहले राउंड में डिस्क्वालिफाई कर दिया था। इसी के साथ उन्होंने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के कुल पदकों की संख्या सात पहुंचा दी।
विज्ञापन


Asian Boxing Championship: Alfiya Khan bags gold in 81+ kg category, 4th  for Indian women boxers
विज्ञापन

इससे पहले ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की रुजमेतोवा सोखिबा को 5-0 से हरा दिया था। यह उनका इस टूर्नामेंट में पहला स्वर्ण पदक रहा। इससे पहले वह 2017 और 2021 में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीत चुकी हैं। वहीं, वर्ल्ड चैंपियनशिप की स्वीटी बूरा और परवीन ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मिनाक्षी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वीटी ने फाइनल में कजाखस्तान की गुलसया येरजाहन को 5-0 से हराया। उन्होंने 2015 में इस टूर्नामेंट में रजत और 2016 में कांस्य पदक जीता था।

Lovlina, Shiva to lead India's gold medal charge
लवलीना
विज्ञापन

वहीं, 63 किलोग्राम भारवर्ग में 22 साल की परवीन ने जापान की किटो माई को 5-0 से हरा दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उनका पहला एशियन मेडल है। 52 किलोग्राम भारवर्ग में मिनाक्षी को जापान की किनोशिता रिंका ने 4-1 से हराया। इस तरह मिनाक्षी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

पुरुषों में शनिवार को शिव थापा उज्बेकिस्तान के रुसलान अब्दुल्लाएव से भिड़ेंगे। 2013 के एशियन चैंपियन थापा ने 2015 और 2019 में कांस्य पदक जीता था। वहीं, 2017 और 2021 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। अगर वह इस टूर्नामेंट में मेडल जीतते हैं तो छह पदक जीतने वाले दुनिया के पहले बॉक्सर बन जाएंगे। भारत अब तक चार स्वर्ण समेत सात पदक जीत चुका है। यह फिलहाल 2005 के बाद इस टूर्नामेंट में टीम का दूसरा बेस्ट परफॉर्मेंस है। 2005 में भारत ने सात स्वर्ण अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed