{"_id":"5d3c597e8ebc3e6cf72229d3","slug":"ashish-kumar-claims-gold-in-thailand-open-boxing-championship-india-won-8-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड बॉक्सिंग ओपन: आशीष कुमार ने जीता स्वर्ण पदक, भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किए आठ पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
थाईलैंड बॉक्सिंग ओपन: आशीष कुमार ने जीता स्वर्ण पदक, भारतीय मुक्केबाजों ने हासिल किए आठ पदक
Sun, 28 Jul 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 28 Jul 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
आशीष कुमार बॉक्सिंग
- फोटो : social media
एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले आशीष कुमार ने शनिवार को अपना पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत लिया। आशीष के अलावा अन्य भारतीय मुक्केबाजों ने भी थाईलैंड ओपन के फाइनल में मेडल जीतकर भारत की झोली में कुल आठ पदक डाले।
विज्ञापन
बैंकाक में खेले गए थाईलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते। 37 देशों के विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच भारतीय मुक्केबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सभी ने मेडल जीतने में सफलता पाई।
विज्ञापन
जरीन को रजत से करना पड़ा संतोष
पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा), दीपक (49 किग्रा), मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) और बृजेश यादव (81 किग्रा) ने रजत पदक जीता। स्ट्रांजा कप स्वर्ण पदक विजेता निकहत को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदकधारी चांग युआन से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। चीन की खिलाड़ी निकहत के लिए भारी पड़ी जिन्होंने तेलंगाना की मुक्केबाज को 5-0 से पस्त किया। निकहत ने एशियाई चैंपियनशिप और इंडिया ओपन में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
मंजू रानी ने दिलाया कांसा:
स्ट्रांजा कप की रजत पदकधारी मंजू रानी (48 किग्रा) थाईलैंड की पूर्व विश्व कांस्य पदकधारी रकसत की चुनौती नहीं पार सकीं जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। आशीष (69 किग्रा) और भाग्यवती काचरी (75 किग्रा) ने भी कांस्य पदक दिलाए।
स्वर्ण पदक जीतने वाले आशीष ने फाइनल में कोरिया के मुक्केबाज किम जिन्जाए को 5-0 से परास्त किया।