फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Arun Jaitley allocates rs 2196 crore to sports in union budget

बजट 2018: देश में खेल और खिलाड़ियों का होगा कल्याण, केंद्र सरकार ने आवंटित की मोटी रकम

Thu, 01 Feb 2018 09:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
 Arun Jaitley allocates rs 2196 crore to sports in union budget
अरुण जेटली - फोटो : indianexpress
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को साल 2018-19 का बजट देश के सामने रखा। उन्होंने अपने पितारे से युवा मामले और खेल मंत्रालय के बजट में  258.19 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की। इसमें बुधवार को लॉन्च हुई 'खेलो इंडिया' के लिए 520 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। 
विज्ञापन


एक और जहां स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए उन्होंने भारी भरकम रकम मुहैया कि तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के झटका देते हुए उनके बजट में 66 करोड़ रुपए की कटौती की। 
विज्ञापन


जेटली ने इस बजट में युवा मामले और खेल मंत्रालय को 2196.35 करोड़ रुपए आवंटित किया है। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघों को दी जाने वाली राशि 302.18 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 342 करोड़ रुपये कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबके बीच खिलाड़ियों को दी जाने वाले प्रोत्साहन बजट आवंटन को 18.13 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 23 करोड़ रुपए किया गया है। खिलाड़ियों के कल्याण, उनको दिए जाने वाले पुरस्कारों और प्रोत्साहन राशि को 330.19 से बढ़ाकर 374 करोड़ रुपए कर दी गई है। जबकि जम्मू-कश्मीर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए 75 करोड़ रुपये से घटाकर 50 करोड़ रुपए कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed