फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Arpinder Singh wins gold in athletics championship but fails to cross world championship mark

अरपिंदर ने एथलेटिक्स चैंपियनशिप की त्रिकूद में जीता स्वर्ण पर विश्व चैंपियनशिप के टिकट से चूके

Thu, 29 Aug 2019 08:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Aug 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
Arpinder Singh wins gold in athletics championship but fails to cross world championship mark
अरपिंदर सिंह

एशियाई खेलों के त्रिकूद के चैंपियन अरपिंदर सिंह ने 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता पर वह विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफाइंग मार्क को हासिल नहीं कर पाए। पंजाब के अरपिंदर ने उमस भरी गर्मी में 16.83 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगाई पर 12 सेंटीमीटर से विश्व चैंपियनशिप (16.95 मीटर) का टिकट कटाने से चूक गए।

विज्ञापन


कर्नाटक के यू कार्तिक (16.0 मी) और तमिलनाडु के मोहम्मद सलाहुद्दीन (16.79 मी) ने क्रमश: रजत और कांसा जीता। पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में तमिलनाडु के बालाकुमार नितिन (20.91 सेकंड) और 400 मीटर में केरल के एलेक्स एंटोनी (46.66 सेकंड) चैंपियन बने। महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में केरल की चित्रा (25:02.96 सेकंड) अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ जबकि पुरुषों के इस वर्ग में केरल के ही मोहम्मद अफजल (14:8.35 सेकंड) विजेता बने। शॉटपुट में हरियाणा के इंदरजीत सिंह (19.73 मीटर) पहले, पंजाब के जसप्रीत ढिल्लन दूसरे और राजस्थान के शक्ति राठौर तीसरे स्थान पर रहे। बीस किमी पैदल चाल में हरियाणा के संदीप कुमार, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ कर्नाटक की मंजूबाला और लंबी कूद तमिलनाडु की नयना जेम्स ने जीती।  

विज्ञापन

400 मीटर बाधा दौड़ ईरान के महादी का मीट रिकॉर्ड 

ईरान के महादी पिरजाहान ने 400 मीटर बाधा दौड़ मीट रिकॉर्ड के साथ जीती। महादी 49.30 सेकंड के समय के साथ चैंपियन बने। बावजूद इसके वह विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए। कर्नाटक के जगदीश चंद्रा (50.85 सेकंड) दूसरे और केरल के जितिन पॉल (50.92 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed