फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Army officer Lt Col Sripada Sriram shoots for Guinness record by cycling solo from Leh to Manali

साहस: सोलो साइकिलिंग में आर्मी ऑफीसर की गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तमन्ना, लेह से मनाली तक का सफर करेगा सेना का जवान

Sun, 26 Sep 2021 01:01 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Sep 2021 01:01 PM IST
सार

भारतीय सेना के एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम सोलो साइकिलिंग में गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए लेह से मनाली तक की यात्रा कर रहे हैं। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी। 

विज्ञापन
Army officer Lt Col Sripada Sriram shoots for Guinness record by cycling solo from Leh to Manali
लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम - फोटो : twitter@firefurycorps

विस्तार

भारतीय सेना के एक अधिकारी सबसे तेज एक साइकिलिंग (पुरुष वर्ग) में गिनीज बुक में  रिकॉर्ड दर्ज करान के लिए लेह से मनाली तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। जिसके जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने कहा, 25 सितंबर को सुबह 4 बजे ब्रिगेडियर आरके ठाकुर ने स्ट्राइकर्स डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीपद श्रीराम को अपने मिशन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विज्ञापन


472 किमी की यात्रा

रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, सोलो साइकिलिंग के दौरान सेना अधिकारी श्रीपद श्रीराम 472 किमी की दूरी तय करेंगे। इस मार्ग में विषम मौसम परिस्थितियों वाले पांच मुख्य दर्रों से भी गुजरेंगे। प्रवक्ता ने आगे कहा कि अधिकारी के 26 सितंबर दोपहर तक हिमाचल प्रदेश के मनाली पहुंचने की उम्मीद है। उनके मुताबिक, यह कार्यक्रम बहुत खास है क्योंकि यह स्वर्णिम विजय वर्ष का हिस्सा है और 195वें गनर्स डे के अवसर पर आयोजित किया गया है। भारत 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वर्णिम विजय वर्ष मना रहा है। 
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नु ने बनाए थे दो रिकॉर्ड 

भारतीय सेना के ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नु ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने यह दो वर्ल्ड रिकॉर्ड साइकिलिंग में बनाए थे। कुछ दिन पहले उन्हें गिनीज बुक की तरफ से दो सर्टिफिकेट सौंपे गए। जिसकी जानकारी भारतीय सेना की तरफ से दी गई। भरत पन्नु को बीते वर्ष अक्टूबर में बनाए गए रिकॉर्ड्स के लिए यह प्रमाण पत्र दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed