फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Armand Duplantis broke the world record of pole vault for the third time in a year with 6.26 meters

Armand Duplantis: डुप्लांटिस ने किया कमाल, 6.26 मीटर के साथ साल में तीसरी बार पोल वॉल्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 26 Aug 2024 10:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलेसिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलेसिया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 26 Aug 2024 10:55 AM IST
सार

भारत के 3000 मीटर स्टीपलचेज के शीर्ष खिलाड़ी अविनाश साबले रविवार को यहां सिलेसिया डाइमंड लीग में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के बीच निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 14वें सथान पर रहे।

विज्ञापन
Armand Duplantis broke the world record of pole vault for the third time in a year with 6.26 meters
अर्मेंड डुप्लांटिस - फोटो : Twitter

विस्तार

अर्मेंड डुप्लांटिस ने रविवार को पोलैंड में सिलेसिया डाइमंड लीग प्रतियोगिता के दौरान 6.26 मीटर के प्रयास के साथ पोल वॉल्ट में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाया। लुईसियाना में जन्में 24 साल के डुप्लांटिस अपनी मां के देश स्वीडन की ओर से प्रतिस्पर्धा करते हैं। डुप्लांटिस ने अपने पिछले विश्व रिकॉर्ड में एक सेंटीमीटर का सुधार किया। डुप्लांटिस ने इस साल तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पेरिस ओलंपिक खेलों में 6.25 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीतने के दौरान पिछला विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन


डुप्लांटिस का पहला विश्व रिकॉर्ड भी फरवरी, 2020 में पोलैंड में आया था। उन्होंने कहा- सब कुछ बस मुझे ऐसा करने की अनुमति देने के लिए एक साथ आया। मुझे पता है कि बहुत से लोग मुझे कूदते हुए देखने के लिए यहां आए थे, इसलिए मैं उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। इस साल मैंने ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित किया, रिकॉर्ड स्वाभाविक रूप से आया क्योंकि मैं अच्छी स्थिति में था। इसलिए मैं आज के रिकॉर्ड से हैरान नहीं हूं, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इंगेब्रिग्त्सेन का प्रदर्शन शानदार रहा

वहीं, इसी साल अपना 1500 मीटर ओलंपिक खिताब गंवाने वाल इंगेब्रिग्त्सेन का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पेरिस में 5,000 मीटर का खिताब जीता था। सिलेसिया डाइमंड लीग में 3000 मीटर दौड़ में इंगेब्रिग्त्सेन ने 7 मिनट 17.55 सेकंड का समय निकाला और पहले स्थान पर रहे। उन्होंने आश्चर्य में अपने हाथों को अपने चेहरे पर रखकर खुशी जाहिर की। नार्वे के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने केन्या के डेनियल कोमेन के 28 साल के रिकॉर्ड को तीन सेकेंड से अधिक समय से तोड़ा।

इंगेब्रिग्त्सेन ने कहा- यह जीत खास और अद्भुत है। मैं यहां विश्व रिकॉर्ड को चुनौती देने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन मेरे कोच का कहना था कि मैं कभी भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि मैं किस तरह के समय में सक्षम हूं। मैंने कल्पना नहीं की होगी कि मैं 7:17 दौड़ सकता हूं।

अविनाश साबले का खराब प्रदर्शन

Armand Duplantis broke the world record of pole vault for the third time in a year with 6.26 meters
अविनाश साबले - फोटो : twitter
भारत के 3000 मीटर स्टीपलचेज के शीर्ष खिलाड़ी अविनाश साबले रविवार को यहां सिलेसिया डाइमंड लीग में विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के बीच निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 14वें सथान पर रहे। एशियाई खेलों के चैंपियन 29 साल के साबले ने आठ मिनट 29.96 सेकेंड के समय के साथ 20 धावकों के बीच 14वां स्थान हासिल किया। तीन धावक दौड़ पूरी करने में नाकाम रहे।

गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन मोरक्को के अल बक्काली सोफियान (आठ मिनट 4.29 सेकेंड) ने रेस जीती जबकि कीनिया के अमोस सेरेम (आठ मिनट 4.29 सेकेंड) और इथोपिया के सैमुअल फिरेवु (आठ मिनट 04.34 सेकेंड) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पेरिस ओलंपिक में शीर्ष छह में रहे सभी खिलाड़ियों ने यहां प्रतिस्पर्धा की।

पिछले महीने पेरिस डाइमंड लीग में साबले ने आठ मिनट 9.91 सेकेंड के समय के साथ अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था और छठे स्थान पर रहे थे। वह पेरिस खेलों में ओलंपिक की 3000 मीटर स्टीपलचेज के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने थे। वह पेरिस में आठ मिनट 14.18 सेकेंड के समय के साथ 11वें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed