आर्मंड ने हफ्ते भर में तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड, 6.18 मीटर के साथ पोल वॉल्ट में रचा इतिहास
- आर्मंड डुप्लांटिस ने एक हफ्ते पहले ओलंपिक चैंपियन रेनॉड लैविलीने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था
- डुप्लांटिस ने एक हफ्ते बाद अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया
- विश्व चैंपियनशिप में बनाया नया कीर्तिमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वीडिश खिलाड़ी और यूरोपियन चैंपियन आर्मंड डुप्लांटिस ने पोल वॉल्ट में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। शनिवार को ग्लासगो में चल रहे विश्व एथलेटिक्स इंडोर ग्रैंड प्री में 20 वर्षीय डुप्लांटिस ने 6.18 मीटर की छलांग लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
💥WORLD RECORD💥@mondohoss600 breaks the pole vault world record AGAIN.
विज्ञापन
6.18m.
Incredible.#WorldIndoorTour pic.twitter.com/ZJO8LWq4nMविज्ञापन विज्ञापन— World Athletics (@WorldAthletics) February 15, 2020
पिछले साल दोहा विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आर्मंड ने कुछ हफ्ते पहले ही फ्रांस के ओलंपिक चैंपियन रेनॉड लैविलीने का फरवरी 2014 में बनाया गया 6.16 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब आर्मंड ने इस बार अपना ही एक हफ्ते पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।
अमेरिका में जन्में आर्मंड ने अपनी मां के पैतृक देश स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। उनके पिता और कोच ग्रेग भी पोल वाल्टर हैं जबकि मां हेलेना हेप्टेथालान और वालीबॉल खिलाड़ी रही हैं।