फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Arjuna Award snub: Sakshi Malik writes letter to PM Narendra Modi, Kiren Rijiju

अर्जुन अवॉर्ड विवाद: साक्षी मलिक का पीएम मोदी को खुला खत, खेल मंत्री रिजिजू से भी पूछे सवाल

Sun, 23 Aug 2020 07:33 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 23 Aug 2020 07:33 AM IST
विज्ञापन
Arjuna Award snub: Sakshi Malik writes letter to PM Narendra Modi, Kiren Rijiju
साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को पूर्व में खेल रत्न हासिल करने वाली साक्षी मलिक और मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया था, इस फैसले से टूट चुकी साक्षी मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी ने ट्विटर पर अपने खुले खत में लिखा... 
 

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू जी। मुझे खेल रत्न से सम्मानित किया गया है, मुझे इस बात का गर्व है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह सारे पुरस्कार अपने नाम करे। खिलाड़ी इसके लिए अपनी जान की बाजी लगाते हैं। मेरा भी सपना है कि मेरे नाम के मेरे नाम के आगे अर्जुन पुरस्कार विजेता लगे। मैं ऐसा और कौन सा पदक देश के लिए लेकर आउं कि मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। या इस कुश्ती जीवन में मुझे कभी यह पुरस्कार जीतने का सौभाग्य ही नहीं मिलेगा?


देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजी जा चुकी साक्षी मलिक को 2017 में भारतीय खेल जगत का सबसे बड़ा सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न मिल चुका है, यही कारण है कि उन्हें इस बार अर्जुन अवॉर्ड नहीं मिला। साक्षी के अलावा खेल रत्न पा चुकीं वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू ने भी अर्जुन पुरस्कार के लिए आवेदन किया था।

Arjuna Award snub: Sakshi Malik writes letter to PM Narendra Modi, Kiren Rijiju
साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मुकुंदकम शर्मा की अगुवाई वाली चयनसमिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए 29 खिलाड़ियों के नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे थे, लेकिन इन दोनों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने का अंतिम फैसला खेल मंत्री किरण रिजिजू पर छोड़ दिया गया था। इन दोनों के नाम को सूची में शामिल करने की आलोचना भी हुई थी।

इस साल खेल रत्न पाने वाले पांच खिलाड़ियों में स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल शामिल हैं।

मंत्रालय ने अपनी औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी पुष्टि की है। कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार पुरस्कार वितरण समारोह 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। पहले इसके लिए राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed