फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Arjun finished sixth and Praggnanandhaa seventh in the Freestyle Chess Grand Slam

Freestyle Chess: फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंडस्लैम में अर्जुन एरिगैसी छठे पर रहे, प्रज्ञानंद भी नहीं कर सके कुछ खास

Mon, 21 Jul 2025 02:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगास Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Jul 2025 02:17 PM IST
सार

अर्जुन को अमेरिका के फैबियानो कारूआना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्रज्ञानानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हराकर इस प्रतियोगिता में अंतिम आठ प्रतिभागियों में सातवां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
Arjun finished sixth and Praggnanandhaa seventh in the Freestyle Chess Grand Slam
प्रज्ञानंद और एरिगैसी के बीच मुकाबले का आनंद लेते पीएम मोदी (पुरानी तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय स्टार अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानंद यहां फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहे, जबकि अमेरिका के ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन ने खिताब जीता। अरोनियन ने टूर्नामेंट के फाइनल में हमवतन हंस मोके नीमन को 1.5-0.5 से हराया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


अर्जुन को अमेरिका के फैबियानो कारूआना से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्रज्ञानंद ने एक अन्य अमेरिकी वेस्ली सो को 1.5-0.5 से हराकर इस प्रतियोगिता में अंतिम आठ प्रतिभागियों में सातवां स्थान हासिल किया। अरोनियन ने टूर्नामेंट जीतने पर 200000 डॉलर, जबकि अर्जुन ने 40000 डॉलर की पुरस्कार राशि हासिल की। प्रज्ञानंद ने भी सुनिश्चित किया कि वह ज़्यादा पीछे न रहें और अंतिम राउंड में जीत के बाद कुल 30000 डॉलर की राशि अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed