{"_id":"5c43811fbdec22737361af0b","slug":"arjun-atwal-and-s-chikkarangappa-make-it-to-golf-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्फर अर्जुन अटवाल और एस चिक्कारंगप्पा ने हासिल किया कट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गोल्फर अर्जुन अटवाल और एस चिक्कारंगप्पा ने हासिल किया कट
Sun, 20 Jan 2019 01:27 AM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन अटवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के दो गोल्फरों एस चिक्कारंगप्पा (70) और अर्जुन अटवाल (70) ने शनिवार को यहां एसएमबीसी सिंगापुर ओपन में कट में प्रवेश किया जबकि अन्य भारतीय इससे चूक गए।
विज्ञापन
चिक्कारंगप्पा ने तीसरे दौर में 72 का कॉर्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर हैं। वहीं पहले दो दौर में 67, 73 का कॉर्ड खेलने वाले अटवाल ने 70 का कॉर्ड खेला जिससे वह संयुक्त 36वें स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
शिव कपूर, अजीतेश संधू, राहिल गंगजी, खालिन जोशी और विराज मदपपा कट से चूक गए जबकि जीव मिल्खा सिंह और ओम प्रकाश चौहान ने पहले दौर के बाद हटने का फैसला किया था।
विज्ञापन
गगनजीत भुल्लर 27वें स्थान पर
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने सत्र की पहली रोलेक्स सीरीज में अबुधाबी एचएसबीसी चैंपियनशिप में संयुक्त 27वें स्थान पर रहकर साल की मजबूत शुरुआत की।
कपूरथला के 30 साल के इस गोल्फर ने अंतिम दौर में इवन पार 72 का कॉर्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर सात अंडर पार 281 रहा। आयरलैंड के शेन लॉरी (71) ने दक्षिण अफ्रीका के रिचर्ड स्टर्ने (69) की चुनौती को पस्त करते हुए खिताब जीता।