फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery World Cup: abhishek verma wins compound individual gold, opens tally for India 

स्वर्णिम पल: अभिषेक वर्मा ने लगाया गोल्डन निशाना, पेरिस विश्व कप में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 26 Jun 2021 08:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Jun 2021 08:48 PM IST
सार

टाई ब्रेक में अभिषेक वर्मा ने 10 पर निशाना साध कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमेरिकी तीरंदाज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
Archery World Cup: abhishek verma wins compound individual gold, opens tally for India 
अभिषेक वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पेरिस तीरंजादी विश्व कप में पुरुष कंपाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गोल्ड मेडल के मुकाबले में अभिषेक ने अमेरिका के क्रिष स्काफ को टाई ब्रेक में हराया। बता दें कि दोनों तीरंदाजों का निर्धारित समय में स्कोर 148-148 से बराबर रहा था। इसके बाद टाई ब्रेक का सहारा लिया गया, जिसमें अभिषेक ने 10 पर निशाना साध कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमेरिकी तीरंदाज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। बता दें कि वर्मा का विश्व कप व्यक्तिगत स्पर्धा में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने 2015 में व्रोक्लॉ में विश्व कप के दूसरे चरण में भी गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed