फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery trials to be held again for Olympic team, after Sai refuses Archery Association's decision

ओलंपिक टीम के लिए फिर होगा तीरंदाजों का ट्रायल, साई के इंकार के बाद तीरंदाजी संघ का फैसला

Tue, 27 Oct 2020 08:11 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 27 Oct 2020 08:11 AM IST
सार

  • साई के इंकार के बाद तीरंदाजी संघ ने ओपन ट्रायल का फैसला लिया वापस
  • कुछ तीरंदाजों को ही जमशेदपुर में होने वाले ट्रायल में बुलाया जाएगा

विज्ञापन
Archery trials to be held again for Olympic team, after Sai refuses Archery Association's decision
भारतीय तीरंदाज - फोटो : social media

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम के चयन को एक बार फिर ट्रायल कराए जाएंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ ने ओपन ट्रायल कराने का फैसला लिया था, लेकिन साई ने अपने सेंटर में कोरोना के चलते ओपन ट्रायल की अनुमति देने से इंकार कर दिया। साई का कहना है कि ओपन ट्रायल में बड़ी संख्या में तीरंदाज आएंगे। इन्हें एकांतवास में रखना और ठहराना जोखिम भरा काम होगा। ऐसे में वह ओपन ट्रायल की अनुमति नहीं देंगे। इसके बाद तीरंदाजी संघ ने ओपन ट्रायल का फैसला टाल अपने स्तर पर ट्रायल कराने का फैसला लिया है। अब ओलंपिक ट्रायल 23 से 27 नवंबर को टाटा जमशेदपुर में कराया जाएगा। कोरोना दौर में ओलंपिक टीम के चयन को यह पहला ट्रायल होगा। 

विज्ञापन


तय नहीं कौन से तीरंदाज बुलाए जाएंगे
अब तक यह तय नहीं हुआ है कि ट्रायल में किस आधार पर तीरंदाज बुलाए जाएंगे। राय बन रही है कि कोरोना दौर से पहले कराए गए ओलंपिक ट्रायल में जिन पुरुष तीरंदाजों ने 650 और महिलाओं ने 630 का स्कोर किया है। उन्हें ट्रायल में आमंत्रित किया जाए। इनकी संख्या काफी कम है। इन सभी तीरंदाजों को टाटा जमशेदपुर के बाहर होटल में रखा जाएगा।
विज्ञापन


चार-चार तीरंदाजों के चयन को होगा ट्रायल
ओलंपिक में पुरुष और महिला वर्ग में तीन-तीन तीरंदाजों की टीम खेलनी है। पुरुष टीम पहले क्वालिफाई कर चुकी है, जबकि महिलाओं में दीपिका कुमारी ने क्वालिफाई किया है। महिलाओं के पास जून में होने वाले क्वालिफाइंग में क्वालिफाई का मौका है। टीम के चयन को पहले ही आठ-आठ तीरंदाज चयनित किए जा चुके हैं। ये सभी तीरंदाज इस वक्त एएसआई पुणे में कैंप में शामिल हैं, लेकिन तीरंदाजी संघ ने फैसला लिया कि किसी के साथ नाइंसाफी न हो इसके लिए फिर ट्रायल कराए जाने चाहिए। इसी को ध्यान में रख पहले से चयनित आठ तीरंदाजों में ट्रायल के जरिए चार तीरंदाज और शामिल किए जाएंगे। 12-12 तीरंदाजों की संख्या होने के बाद फिर से एक बार ट्रायल करा अंत में चार-चार की टीम चुनी जाएगी। 23 से 27 नवंबर को होने वाले ट्रायल में पहले से चयनित और कैंप में शामिल तीरंदाज नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीरंदाजी संघ को नहीं आईओए को खर्च देगा साई
साई की ओर से ओपन ट्रायल के आयोजन से इंकार किए जाने के बाद  फैसला लिया गया है कि उसकी ओर से तीरंदाजी संघ को ट्रायल के आयोजन का खर्च नहीं दिया जाएगा। तीरंदाजी संघ पहले से प्रतिबंधित है। ऐसे में वह ट्रायल का खर्च भारतीय ओलंपिक संघ को सौंपेगा। तीरंदाजी संघ ने आईओए से ट्रायल के लिए अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed