{"_id":"6915b272b93213efa90c7e44","slug":"archery-indian-women-s-and-mixed-team-won-gold-men-s-silver-in-asian-archery-know-the-whole-matter-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Archery: एशियाई तीरंदाजी में भारतीय महिला और मिश्रित टीम को स्वर्ण, पुरूषों को रजत, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Archery: एशियाई तीरंदाजी में भारतीय महिला और मिश्रित टीम को स्वर्ण, पुरूषों को रजत, जानें पूरा मामला
Thu, 13 Nov 2025 03:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 13 Nov 2025 03:57 PM IST
सार
कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बांग्लादेश को 153-151 से हराकर स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
तीरंदाजी (फाइल फोटो)
विस्तार
भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। ज्योति सुरेखा वेन्नम, दीपशिखा और प्रितिका प्रदीप ने महिला टीम वर्ग में कोरिया को फाइनल में 236-234 से हराया। तीनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया की पार्क येरिन, ओ यूहयून और जुंगियून पार्क को मात दी।
कंपाउंड मिश्रित टीम फाइनल में अभिषेक वर्मा और दीपशिखा ने बांग्लादेश को 153-151 से हराकर स्वर्ण जीता। कंपाउंड पुरूष टीम फाइनल में भारत को कजाखस्तान ने 230-229 से मात दी। भारतीय टीम में अभिषेक वर्मा, साहिल राजेश जाधव और प्रथमेश फुगे थे जबकि कजाखस्तान टीम में दिलमुखामेत मुसा, बुनियोद मिर्जामेतोव और आंद्रेइ युतयुन शामिल थे।