फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archery Association of India announced 24 possible World Cup players

भारतीय तीरंदाजी संघ ने विश्व कप के 24 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 31 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Archery Association of India announced 24 possible World Cup players
भारतीय तीरंदाज - फोटो : social media

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने रविवार को विश्व कप के पहले तीन चरण के चयन ट्रायल के लिए संभावित खिलाड़ियों का एलान किया। दिल्ली में हुए ट्रायल के बाद कंपाउंड पुरुष और महिला तीरंदाजों के 24 सदस्यीय कोर समूह का चयन किया गया।

विज्ञापन


एएआई ने बयान में कहा, ‘70 कंपाउंड तीरंदाज ट्रायल के पात्र थे जिसमें पुरुष वर्ग में 695 से अधिक अंक जुटाने वाले 32 खिलाड़ी और महिला वर्ग में 680 से अधिक अंक जुटाने वाली 38 खिलाड़ी शामिल थे।’
विज्ञापन


एएआई ने इससे पहले रिकर्व वर्ग में टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए आठ पुरुष और आठ महिला निशानेबाजों को चुना। पुणे के सेना खेल संस्थान में पांच से नौ मार्च तक होने वाले अंतिम चयन ट्रायल के बाद पुरुष और महिला वर्ग में तीन-तीन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

  • रिकर्व पुरुष: अतनु दास, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव, कपिल, जयंत तालुकदार, बी धीरज, यशदीप भोगे और सुखमनी बाबरेकर।
  • रिकर्व महिला: दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, एल बोम्बायला देवी, कोमलिका बारी, मधु वेदवान, संगीता, रिद्धि बारिया और टिशा संचेती।
  • कंपाउंड पुरुष: अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, अमन सैनी, प्रवीण कुमार, संगमप्रीत बिस्ला, एमआर भारद्वाज, ऋषभ यादव, मयंक रावत, सुखबीर सिंह, राहुल, अर्जुन कुमार और सी श्रीधर।
  • कंपाउंड महिला: वी ज्योति सुरेखा, रागिनी मार्को, रेखा लांडेकर, मुस्कान किरार, प्रिया गुर्जर, स्वाति दुधवाल, तृषा देब, साची ढल्ला, अनुराधा अहिरवार, अक्षिता, अरिषा चौधरी और प्रगति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed