{"_id":"623221ddf0b5cb353b76c468","slug":"archery-asia-cup-indian-mens-and-womens-teams-tops-qualification-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Archery Cup: एशिया कप तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहा भारत, ऋषभ-ऋद्धि का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Asian Archery Cup: एशिया कप तीरंदाजी के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहा भारत, ऋषभ-ऋद्धि का शानदार प्रदर्शन
Wed, 16 Mar 2022 11:13 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:13 PM IST
सार
ऋद्धि फोर और ऋषभ यादव के शानदार प्रदर्शन से भारत एशिया कप चरण एक तीरंदाजी प्रतियोगिता के महिला रिकर्व और पुरुष कंपाउंड वर्ग की टीम स्पर्धाओं के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
तीरंदाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋद्धि फोर और ऋषभ यादव के शानदार प्रदर्शन से भारत एशिया कप चरण एक तीरंदाजी प्रतियोगिता के महिला रिकर्व और पुरुष कंपाउंड वर्ग की टीम स्पर्धाओं के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
ऋद्धि ने बुधवार को यहां क्वालीफिकेशन दौर में 647 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वह बांग्लादेश की नसरीन अख्तर से पांच अंक आगे रही। जबकि कजाकिस्तान की फरीदा तुकेबायेवा तीसरे स्थान पर रही। तिशा पुनिया (630 अंक) चौथे और तनीषा वर्मा (616 अंक) सातवें स्थान पर रही जिससे भारत रिकर्व महिला टीम स्पर्धा के क्वालीफिकेशन दौर में बांग्लादेश और कजाकिस्तान से आगे शीर्ष पर रहा।
विज्ञापन
ऋषभ यादव ने पुरुषों के कंपाउंड वर्ग में 698 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। प्रियांश (694) आठवें और प्रथमेश जावकर (692) नौवें स्थान पर रहे। भारत ने इस तरह से कुल 2084 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन