फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archer Deepika kumari is focusing on mental health before Tokyo Olympic

दीपिका का फोकस मानसिक साधना पर: भारतीय महिला तीरंदाज को टोक्यो ओलंपिक में पदक का इंतजार

Thu, 22 Apr 2021 08:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 22 Apr 2021 08:41 AM IST
सार

  • दीपिका ने 15 साल की उम्र में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता था
  • सात बार तीरंदाजी विश्व कप में भाग लिया है और पांच पदक जीते हैं

विज्ञापन
Archer Deepika kumari is focusing on mental health before Tokyo Olympic
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI

विस्तार

अपने तीसरे ओलंपिक खेलों में भाग लेने की तैयारियों में जुटीं भारत की नंबर एक महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी इस खेल में ओलंपिक पदक का इंतजार समाप्त करने के लिए अपने खेल के मानसिक पहलू पर भी काम कर रही है। दीपिका ने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। तीरंदाजी विश्व कप में उन्होंने पांच पदक जीते हैं और इसके अलावा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी पदक हासिल किए हैं लेकिन वह अब तक ओलंपिक पदक हासिल करने में नाकाम रही हैं। दीपिका ने ग्वाटेमाला सिटी में विश्व कप के पहले चरण से पूर्व कहा, ‘आगामी ओलंपिक मेरे लिए अलग तरह के होंगे। मैं अपने विचारों पर नियंत्रण रखना सीख रही हूं। इसके साथ ही मैं अच्छा प्रदर्शन भी कर रही हूं।

विज्ञापन

लंदन और रियो में ले चुकी हैं हिस्सा
दीपिका ने पहली बार लंदन ओलंपिक 2012 में हिस्सा लिया था जहां वह व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं में पहले दौर में बाहर हो गई थीं। इसके चार साल बाद रियो में दीपिका व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 16 में पहुंची थी जबकि टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में रूस से हार गईं थी। इस बार यदि तीरंदाज विश्व कप के तीसरे चरण में टीम कोटा हासिल नहीं कर पाते हैं तो दीपिका भारत से भाग लेने वाली अकेली तीरंदाज होगी।
विज्ञापन


कोरिया के न खेलने से आसानी
कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के रद्द होने के बाद विश्व कप चरण एक पहली वैश्विक प्रतियोगिता है। हालांकि प्रतियोगिता में गत विजेता कोरिया की टीम नहीं होगी जिसका ओलंपिक के महिला वर्ग में दबदबा रहता है। दीपिका ने कहा कि यह ठीक है कि कोरिया खेलता तो प्रतियोगिता कड़ी होती लेकिन इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि यह उनका निर्णय है कि वे खेले या न खेलें। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक के बारे में उन्होंने कहा कि तब मैं कुछ नहीं जानती थी। काफी छोटी थी, बस मैं तो खेलों का लुत्फ उठा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed