फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Anurag thakur rememberd paralympic performnance on six Years Of Accessible India

सुगम्य भारत अभियान: मुहिम के छह साल पूरे होने पर अनुराग ठाकुर ने दिव्यांग खिलाड़ियों को सराहा

Fri, 03 Dec 2021 06:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 06:52 PM IST
सार

सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे होने पर अनुराग ठाकुर ने पैरालंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन को याद किया है। पिछले पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
Anurag thakur rememberd paralympic performnance on six Years Of Accessible India
2020 पैरालिंपिक में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत सरकार के सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने 2020 पैरालंपिक में भारत के शानदार प्रदर्शन को याद किया है। टोक्यो में हुए पैरालंपिक में भारत ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस साल भारत ने सबसे ज्यादा पदक जीते थे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया था और आने वाले समय में उन्हें और बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया गया था। सुगम्य भारत अभियान के तहत देश में दिव्यांगजनों को ज्यादा बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं और उनका जीवन और सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सुगम्य भारत अभियान के छह साल पूरे होने पर अनुराग ठाकुर ने कू एप पर लिखा "भारत ने पैरालंपिक में अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे इतिहास में नए युग के मील के पत्थर के रूप में देखा जाएगा।"
विज्ञापन

Anurag thakur rememberd paralympic performnance on six Years Of Accessible India
अनुराग ठाकुर का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पैरालंपिक में भारत ने जीते थे 19 पदक
2020 पैरालंपिक में भारत ने अपने ओलंपिक इतिहास का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते थे। इससे पहले भारत कभी भी पैरालंपिक में 19 या उससे ज्यादा पदक नहीं जीत पाया था। इस प्रतियोगिता में नौ खेल प्रतिस्पर्धाओं में भारत के 54 दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए थे। इन खिलाड़ियों ने मिलकर 19 पदक जीते थे, जिसमें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक शामिल थे। 

क्या है सुगम्य भारत अभियान
भारत सरकार ने साल 2015 में सुगम्य भारत अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत देश में दिव्यांग लोगों का जीवन सरल और सुलभ बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें कई तरह की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। सरकारी सार्वजनिक इमारतों, यातायात साधन, पुलिस स्टेशन और अस्पताल जैसी जगहों को दिव्यांग लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है। सरकार ने इसके लिए एक एप भी तैयार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed