{"_id":"5b942aed867a557ec31fa6a2","slug":"ankur-mittal-won-gold-medal-in-issf-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर मित्तल बने देश के नए हीरो, करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए जीता सोना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अंकुर मित्तल बने देश के नए हीरो, करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए जीता सोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अंकुर मित्तल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने शनिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल कर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 26 साल के निशानेबाज ने 150 में 140 सटीक निशाने लगाए, जिसके बाद स्वर्ण पदक के लिए शूटऑफ में उनका सामना चीन के यियांग यांग और स्लोवाकिया के हुबर्ट आंद्रेजेज से हुआ। शूटऑफ में मित्तल ने चीनी निशानेबाज को 4-3 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। आंद्रेजेज को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
अंकुर ने इसके साथ ही टीम स्पर्धा में मोहम्मद असाब और शारदुल विहान के साथ मिलकर कांस्य पदक हासिल किया। तीनों ने मिलकर 409 अंक बनाए जो स्वर्ण पदक जीतने वाली इटली की तिकड़ी से दो अंक कम थे। चीन ने 410 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
जूनियर मिश्रित युगल ट्रैप में मनीषा कीर और मानवादित्य सिंह राठौड़ ने क्वालिफिकेशन में 139 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल में वह 24 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। इटली के ईरिका सेस्सा और लोरेंजो फरारी ने रिकॉर्ड 42 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
अंजुम और मनु फाइनल में नहीं पहुंचीं
दस मीटर एयर राइफल में रजत पदक के साथ 2020 ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अंजुम मुदगिल महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन के क्वालिफाइंग दौर में 1170 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहीं। शीर्ष आठ पर रहने वाली निशानेबाजों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
अंजुम और आठवें स्थान पर रहने वालीं स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टेन का स्कोर बराबर था। लेकिन नीना ने इनर 10 के 66 निशाने लगाये थे जबकि अंजुम के 56 निशाने इनर 10 केथे। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर 584 अंक केसाथ क्वालिफाइंग स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहीं।
20: पदक जीत चुका है अब तक भारत प्रतियोगिता में, जिसमें सात स्वर्ण हैं