{"_id":"5aa232364f1c1b9a758b46ac","slug":"anjum-mudgil-won-silver-medal-in-shooting-world-cup-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग वर्ल्ड कप में देश की बेटी अंजुम ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया 8वां मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शूटिंग वर्ल्ड कप में देश की बेटी अंजुम ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में आया 8वां मेडल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
anjum mudgil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉर्टगन) में भारत की अंजुम मुद्गिल ने रजत पदक जीतने में कामयाबी हासिल की है। अंजुम ने यह मेडल 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन में जीता है। बता दें कि अंजुम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह मुकाबले में चीन की रूइजियो पेइ से पीछे रह गईं।
विज्ञापन
आखिरी राउंड में 45 शॉट के बाद पेइ ने 455.4 अंक हासिल किए, वहीं अंजुम 454.2 प्वॉइंट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की तिंग सुन ने 442.2 अंक लेकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इस शूटिंग वर्ल्ड कप में यह भारत का कुल 8वां और पहला सिल्वर मेडल है। इससे पहले भारतीय शूटर्स 3 गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल अपने नाम कर चुके थे।
विज्ञापन
इस मुकाबले की शुरुआत से ही अंजुम मजबूत दावेदार थी। घुटने के बल बैठकर निशाना लगाने वाले पहले राउंड में वह तीसरे स्थान पर थीं। इसके बाद शॉर्ट प्रॉन पोजिशन में लगाए गए 5 शॉट में उन्होंने अपनी बढ़त को और बढ़ा लिया। इस राउंड के अंत में अंजुम ने 0.9 अंकों से जर्मनी की वर्ल्ड नंबर 1 खिलाड़ी जोलिन बियर को पछाड़ा।
विज्ञापन
10वीं शॉट सीरीज के अंत में पहले दो फाइनलिस्ट टॉप 8 से बाहर हो गए और अंजुम भी चौथे स्थान पर फिसल गईं। इसके बाद 41वें शॉट में उन्होंने शानदार निशाना लगाकर 10.8 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर आ गईं। इसके बाद अंत के निशानों में अंजुम ने 10.2, 10.1, 9.5 और 10.2 अंक हासिल किए और सिल्वर मेडल जीता।