फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Anjum Moudgil become mental counsellor in amid covid crisis

निशानेबाज अंजुम की छिपी प्रतिभा आई सामने, कोरोना काल में चित्रकार के साथ बनीं मनोवैज्ञानिक सलाहकार

Wed, 15 Jul 2020 09:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 15 Jul 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Anjum Moudgil become mental counsellor in amid covid crisis
अंजुम मौदगिल - फोटो : ट्विटर

एक बेहतरीन निशानेबाज और चित्रकार अंजुम मोद्गिल के व्यक्तिक्व का नया पहलू कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान देखने को मिला है और वह है मनोवैज्ञानिक सलाहकार का। कुछ समय पहले ही अंजुम ने खेल मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की है। दिहाड़ी मजदूरों और खेल जगत से जुड़े सहयोगी स्टाफ की परेशानियों से व्यथित अंजुम ने अपनी कुछ पेंटिग्स की नीलामी करके उनके लिए धन जुटाया। 

विज्ञापन


वह अपने दोस्तों को निजी स्तर पर मनोवैज्ञानिक सलाह भी दे रही है। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी इस निशानेबाज ने कहा, 'मैंने अपनी पेंटिंग की नीलामी का फैसला किया, इससे मिलने वाली रकम प्ले फोर इंडिया को जाएगी जो दिहाड़ी मजदूरों और खेल जगत से जुड़े सहयोगी स्टाफ की मदद कर रहा है।'
विज्ञापन


भारत के कुछ बड़े खिलाड़ियों की मदद से चल रही 'प्ले फोर इंडिया' मुहिम उन लोगों की मदद के लिए है जो लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हैं। अंजुम ने बताया, 'मैंने अपने निशानेबाज दोस्तों के लिए कुछ काउंसिलिंग सत्र भी लिए हैं। ऐसे कठिन दौर में संयम बनाए रखना जरूरी है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने हाथ से पेंट की हुई अपनी डायरियां भी एनजीओ के लिए धन जुटाने के मकसद से बेची है जो महामारी से प्रभावित ग्रामीणों की मदद कर रहा है, उसने कहा, 'मेरी मम्मी स्कूल में पढाती है जहां एक महिला का बेटा कैंसर से जूझ रहा है, मैंने उसकी मदद के लिए भी रकम दी है। मैं लोगों से भी मदद का आहवान कर रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed