फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   anirban lahiri on joint 59th position in honda classic

लाहिड़ी संयुक्त 59वें, भुल्लर तीसरे से खिसक कर 27वें स्थान पर रहे

Mon, 04 Mar 2019 11:42 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Mon, 04 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
anirban lahiri on joint 59th position in honda classic
Anirban Lahiri

भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दिन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करके पांच ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे वह होंडा क्लासिक में संयुक्त 59वें स्थान पर रहे। पहले तीन दौर में 67, 70 और 71 का स्कोर बनाने वाले लाहिड़ी आखिरी दिन औसत प्रदर्शन ही कर पाये और उनका कुल स्कोर तीन ओवर 283 रहा। 

विज्ञापन


लाहिड़ी ने दूसरे और तीसरे होल में बर्डी बनायी लेकिन इसके बाद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। कीथ मिशेल ने खिताब जीता जबकि ब्रूक्स कोएपका और रिकी फाउलर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन


भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर यहां ओमान ओपन के शुरूआती तीन दौर के अच्छे प्रदर्शन को सोमवार को चौथे दिन जारी नहीं रख पाये और शीर्ष तीसरे स्थान से खिसक कर 27वें स्थान पर रहे। भुल्लर का 54 होल के खेल के बाद चार अंडर का स्कोर था लेकिन चौथे दौर में उन्होंने छह ओवर 78 का कार्ड खेला जिसने उनका ओवरऑल स्कोर दो ओवर का हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कट पाने वाले एक अन्य भारतीय शुभंकर शर्मा ने भी 78 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 67वें (11 ओवर) स्थान पर रहे। अमेरिका के कर्ट कितायाता ने चौथे दौर में दो अंडर का कार्ड खेलकर विजेता बने। उनका कुल स्कोर सात अंडर का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed