{"_id":"5c7d6a7ebdec2213e272dbd1","slug":"anirban-lahiri-on-joint-59th-position-in-honda-classic","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहिड़ी संयुक्त 59वें, भुल्लर तीसरे से खिसक कर 27वें स्थान पर रहे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लाहिड़ी संयुक्त 59वें, भुल्लर तीसरे से खिसक कर 27वें स्थान पर रहे
Mon, 04 Mar 2019 11:42 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Anirban Lahiri
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने अंतिम दिन बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करके पांच ओवर 75 का कार्ड खेला जिससे वह होंडा क्लासिक में संयुक्त 59वें स्थान पर रहे। पहले तीन दौर में 67, 70 और 71 का स्कोर बनाने वाले लाहिड़ी आखिरी दिन औसत प्रदर्शन ही कर पाये और उनका कुल स्कोर तीन ओवर 283 रहा।
विज्ञापन
लाहिड़ी ने दूसरे और तीसरे होल में बर्डी बनायी लेकिन इसके बाद वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। कीथ मिशेल ने खिताब जीता जबकि ब्रूक्स कोएपका और रिकी फाउलर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर यहां ओमान ओपन के शुरूआती तीन दौर के अच्छे प्रदर्शन को सोमवार को चौथे दिन जारी नहीं रख पाये और शीर्ष तीसरे स्थान से खिसक कर 27वें स्थान पर रहे। भुल्लर का 54 होल के खेल के बाद चार अंडर का स्कोर था लेकिन चौथे दौर में उन्होंने छह ओवर 78 का कार्ड खेला जिसने उनका ओवरऑल स्कोर दो ओवर का हो गया।
विज्ञापन
कट पाने वाले एक अन्य भारतीय शुभंकर शर्मा ने भी 78 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 67वें (11 ओवर) स्थान पर रहे। अमेरिका के कर्ट कितायाता ने चौथे दौर में दो अंडर का कार्ड खेलकर विजेता बने। उनका कुल स्कोर सात अंडर का रहा।
