{"_id":"5b70b7cb42c79226c66829f8","slug":"anirban-lahiri-and-shubhankar-sharma-miss-cut-at-100th-pga-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीए चैंपियनशिपः गोल्फर लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा कट से चूके","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पीजीए चैंपियनशिपः गोल्फर लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा कट से चूके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी
भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा का अभियान यहां 100वीं पीजीए चैंपियनशिप में निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ क्योंकि दोनों दूसरे दौर के बाद तीन ओवर 143 के समान स्कोर से कट से चूक गए।
विज्ञापन
दो बार के अमेरिकी ओपन विजेता ब्रुक्स कोइपका ने फ्रंट नाइन में 30 के स्कोर से चार अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने कुल 12 अंडर 198 का स्कोर बनाया। वह इस तरह एक ही वर्ष में अमेरिकी ओपन और पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पांचवें खिलाड़ी बन सकते हैं।
विज्ञापन
वह ऑस्ट्रेलिया के दूसरे स्थान पर चल रहे एडम स्काट से दो शॉट की बढ़त बनाए हैं। भारतीयों के लिए दिन निराशाजनक रहा। शुभंकर ने दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला और कट से चूक गए। वहीं पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने वाले लाहिड़ी ने तीन ओवर 73 का कार्ड खेला और वह भी कट से बाहर हो गए।
विज्ञापन