फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Angad Bajwa, Saniya Sheikh crowned national skeet champions 

निशानेबाजी चैंपियनशिपः अंगद बाजवा-सानिया शेख बने राष्ट्रीय स्कीट चैम्पियन

Fri, 29 Nov 2019 06:58 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 29 Nov 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Angad Bajwa, Saniya Sheikh crowned national skeet champions 
अंगद बाजवा-सानिया शेख - फोटो : सोशल मीडिया

एशियाई चैम्पियनशिप में विश्व रिकार्ड के साथ खिताब जीतने वाले पंजाब के निशानेबाज अंगद वीर सिंह बाजवा ने शुक्रवार को 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी शॉटगन चैम्पियनशिप के पुरूष स्कीट फाइनल में अनधिकृत रूप से विश्व रिकार्ड स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया। साथ ही उन्होंने पंजाब के दबदबे की अगुआई की। उन्होंने फाइनल में 60 अंक का निशाना लगाकर रिकार्ड की बराबरी की। 

विज्ञापन


दरअसल, यह रिकॉर्ड अधिकारिक रूप से उनके, महान स्कीट निशानेबाज विन्सेंट हैनकॉक और दो अन्य के नाम है। उन्होंने अपने सीनियर और साथी निशानेबाज मेराज अहमद खान को पीछे छोड़ा जिन्होंने 58 अंक बनाये। मेराज दो निशाने चूक गये और इस युवा निशानेबाज से पिछड़ गए। 
विज्ञापन


कतर में इस महीने के शुरू में एशियाई चैम्पियनशिप के दौरान भी दोनों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला था जिसमें मेराज ने कोटा स्थान जीत लिया थ। मेराज का दिन भी शानदार रहा जिन्होंने क्वालीफाइंग में 125 का शानदार स्कोर बनाकर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। उन्होंने भी विश्व रिकॉर्ड बनाया। क्वालीफाइंग में अंगद ने 123 अंक जुटाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अंगद और मेराज दोनों के नाम राष्ट्रीय रिकार्ड दर्ज होगा। सानिया शेख ने पंजाब के दबदबे को रोका और शूटआफ में राज्य की साथी अरीबा खान को 10-8 से पछाड़कर महिला स्कीट स्पर्धा में अपना तीसरा राष्ट्रीय खिताब जीता। पंजाब के अभय सिंह शेखों और परनाज धालीवाल ने क्रमश: जूनियर पुरूष और महिला स्कीट स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed