फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Anand Mahindra gifts new luxury car to tokyo olympic and paralympics gold medalist Neeraj Chopra and Sumir Antil

Tokyo Olympics: महिंद्रा ग्रुप ने नीरज चोपड़ा को दी यह स्पेशल कार, ओलंपिक के 'गोल्डन थ्रो' की छवि आई नजर

Sun, 31 Oct 2021 12:37 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 31 Oct 2021 12:37 AM IST
सार

देश के मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा से किया हुआ वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज के लिए विशेष तौर पर बनाई खास कार उन्हें गिफ्ट की है। महिंद्रा ने XUV 700 नाम से लांच हुई यह लग्जरी कार नीरज की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए बनाई है। 
 

विज्ञापन
Anand Mahindra gifts new luxury car to tokyo olympic and paralympics gold medalist Neeraj Chopra and Sumir Antil
नीरज चोपड़ा - फोटो : twitter@Neeraj_chopra1

विस्तार

देश के मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा से किया हुआ वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज के लिए विशेष तौर पर बनाई खास कार उन्हें गिफ्ट की है। महिंद्रा ने XUV 700 नाम से लांच हुई यह लग्जरी कार नीरज की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए बनाई है। 

विज्ञापन


टोक्यो में तिरंगा लहराने वाले नीरज चोपड़ा ने कार के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'नई कार के लिए धन्यवाद आनंद महिंद्रा जी! कार को बाहर घुमाने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन

 


तस्वीर में दिख रही कार पर नीरज के भाला फेंकने के स्टाइल और साथ में ओलंपिक में फेंकी गई उनकी गोल्डन थ्रो की छवि है। नीरज ने 87.58 के बेस्ट थ्रो के साथ मेंस जेवलिन का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था और कार पर भी 87.58 के इस खास अंक को स्वर्णिम डिज़ाइन में दर्शाया गया है।  


नीरज के अलावा सुमित अंतिल को भी यह कार गिफ्ट की गई है। महिंद्रा कंपनी के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से सुमित अंतिल को कार गिफ्ट करने की जानकारी दी गई। सुमित अंतिल ने टोक्यो में इसी साल आयोजित पैरालंपिक खेलों में भाला फेंक में एफ64 क्लास का विश्व रिकॉर्ड के साथ गोल्ड अपने नाम किया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed