फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Amitabh Bachchan shares last page of Milkha Singh autobiography

दाना खाक में मिलकर गुल-ए-गुलजार होता है, अमिताभ ने साझा किया मिल्खा की आत्मकथा का अंतिम पृष्ठ

Mon, 21 Jun 2021 08:21 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Jun 2021 08:21 AM IST
सार

  • अमिताभ बच्चन ने दिवंगत दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मकथा ‘द रेस ऑफ माइ लाइफ’ का अंतिम पृष्ठ साझा किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shares last page of Milkha Singh autobiography
मिल्खा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने दिवंगत दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मकथा ‘द रेस ऑफ माइ लाइफ’ का अंतिम पृष्ठ साझा किया है। इस पेज पर जीवन के प्रति इस महान धावक की गहरी सोच झलकती है।

विज्ञापन


इस पेज पर लिखा है, ‘मेरे अंतिम शब्द ये होंगे, बतौर खिलाड़ी जिंदगी बेहद मुश्किल होती है। ऐसे भी समय होगा जब आप इसे छोड़ने या शॉर्टकट चुनने के बारे में सोचेंगे लेकिन याद रखिए सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।’ ऐसे समय में इन दो पंक्तियों से बल और प्रेरणा मिलेगी। ‘मिटा दे अपनी हस्ती को अगर कोई मर्तबा चाहे कि दाना खाक में मिलकर गुल-ए-गुलजार होता है।’ (बीज मिट्टी में मिलने के बाद ही एक दिन फूल का रूप अख्तियार करता है)
विज्ञापन


एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक जीतने वाले और 1958 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन मिल्खा सिंह का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वह ट्रैक एंड फील्ड में ऐसे एकमात्र भारतीय एथलीट रहे जिन्होंने एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता। चार सौ मीटर में उनका रिकॉर्ड 38 साल कायम रहा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में ट्रैक एंड फील्ड में दूसरा भारतीय चैंपियन 52 साल बाद मिला जब कृष्णा पुनिया ने 2010 में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed