फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Amit Panghal storms into final of Asian Boxing Championship

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप: पंघाल लगातार दूसरी बार फाइनल में, शिव थापा भी फाइनल में पहुंचे  

Fri, 28 May 2021 09:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 May 2021 09:35 PM IST
सार

  • अमित पंघाल एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे
  • कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5-0 से हराया
  • भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में

विज्ञापन
Amit Panghal storms into final of Asian Boxing Championship
अमित पंघाल - फोटो : social media

विस्तार

 गत चैंपियन अमित पंघाल (52 किग्रा) और शिव थापा (64 किग्रा) एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्डन पंच से एक जीत दूर हैं। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके अमित ने एकतरफा सेमीफाइनल मुकाबले में कजाखस्तान के साकेन बिबोसिनोव को 5-0 से पराजित कर लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा का यह मुक्केबाज 2019 में भी साकेन को ही हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचा था।

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले देश के एकमात्र पुरुष मुक्केबाज अमित का सोमवार को पीले तमगे के लिए सामना मौजदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन उज्बेकिस्तान के शाखोबिदिन जोइरोव से होगा। थाईलैंड में 2019 में भी इन दोनों में ही खिताबी मुकाबला हुआ था और अमित ने बाजी मारी थी। इस चैंपियनशिप के सबसे सफल मुक्केबाज थापा ने गत चैंपियन और शीर्ष वरीय तजाकिस्तान के बखोदुर उस्मोनोव को 4-0 से पराजित किया। तीसरी बार फाइनल में पहुंचे थापा को अब मंगोलिया के बातारसुख चिंझोरिग की चुनौती से पार पाना होगा। अब तक छह मुक्केबाज खिताबी मुकाबले में पहुंच चुके हैं। मैरीकॉम सहित चार महिलाएं पहले ही स्वर्णिम पदक के मुकाबले में पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन



विकास की आंख में फिर लगा कट : ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके विकास कृष्ण (69 किग्रा) और वीरेंद्र सिंह (60 किग्रा) को सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। विकास को उज्बेकिस्तान के बातुरोव बोबो उस्मोन के खिलाफ मुकाबले के दौरान पहले ही दौर में आंख के ऊपर लगे कट में फिर पंच लग गया और खून बहने लगा। इसके बाद मुकाबले को रोक दिया गया और बातुरोव को विजेता घोषित कर दिया गया। विकास को यह कट पिछले मुकाबले के दौरान लगा था। वीरेंद्र को सेमीफाइनल में ईरान के दानियल शाहबख्श के हाथों नजदीकी मुकाबले में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में
दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज ने शानदार हमलों और जवाबी हमलों से प्रतिद्वंद्वी को चित किया। भारत की चार महिला मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच गए जिनमें छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किलो), लालबुआतसैही (64 किलो ) पूजा रानी (75 किलो) और अनुपमा (प्लस 81 किलो) शामिल हैं। पूजा को वाकओवर मिला जब उनके प्रतिद्वंद्वी ने नाम वापिस ले लिया। दो बार की विश्व युवा चैम्पियन साक्षी चौधरी (54 किलो) को कजाखस्तान की दीना जोलामन ने हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed