{"_id":"608168a8245d5f71f4308520","slug":"amit-panghal-enters-semifinal-of-governors-cup-boxing-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नस कप मुक्केबाजी: अमित पंघाल का दमदार पंच, सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
गवर्नस कप मुक्केबाजी: अमित पंघाल का दमदार पंच, सेमीफाइनल में पहुंचे
Thu, 22 Apr 2021 05:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 22 Apr 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
अमित पंघाल
- फोटो : social media
ओलंपिक की तैयारियों में जुटे भारत के स्टार मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) गवर्नस कप मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहे इस मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपने लिए पदक पक्का कर लिया है। हालांकि उनके अलावा पांच अन्य भारतीय मुक्केबाजों को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और एशियाई खेलों के मौजूदा चैंपियन अमित ने स्थानीय खिलाड़ी तामिर गालानोव को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं सुमित सांगवान (81 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), नमन तंवर (91 किग्रा), ओलिंपिक में जगह बना चुके आशीष कुमार (75 किग्रा) और विनोद तंवर (49 किग्रा) को शुरुआती दौर में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा।
विज्ञापन
विनोद को रूस के इगोर सारेगोरोत्सेव से 2-3 से जबकि सुमित को उज्बेकिस्तान के दिशोद रूजमेतोव से 0-5 से हार झेलनी पड़ी। नमन को कजाखस्तान के अयाबेक ओरालबे ने 5-0 से हराया। आशीष एक करीबी मुकाबले में रूस के निकिता कुजमिन से 2-3 से हार गए। हुसामुद्दीन भी उज्बेकिस्तान के मीराजिज मुरजाखलिलोव के सामने नहीं टिक पाए।
विज्ञापन