{"_id":"5d39a5bf8ebc3e6cde237dda","slug":"american-caeleb-dressel-retains-100m-freestyle-world-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलेब ड्रैसेल ने वर्ल्ड टाइटल को रखा बरकरार, सात दिन के अंदर जीता तीसरा गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सेलेब ड्रैसेल ने वर्ल्ड टाइटल को रखा बरकरार, सात दिन के अंदर जीता तीसरा गोल्ड
Thu, 25 Jul 2019 06:21 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 25 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
सेलेब ड्रैसेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के 22 वर्षीय स्टार तैराक सेलेब ड्रैसेल ने दक्षिण कोरिया के ग्वांग्झू में चल रही फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण 46.96 सेकंड के साथ जीता।
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हालांकि ड्रेसेल 0.05 सेकंड से ब्राजील के सीजर सिएलो (46.91 सेकंड, 2009) के विश्व रिकॉर्ड से चूक गए। उन्होंने नया अमेरिका रिकॉर्ड जरूर बना दिया, जो दो साल पहले (47.17 सेकंड) ड्रैसेल ने ही कायम किया था।
विज्ञापन