{"_id":"5d977c298ebc3e93b31a6f02","slug":"amandeep-drall-in-joint-eighth-position-in-indian-open-golf","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में अमनदीप संयुक्त आठवें स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में अमनदीप संयुक्त आठवें स्थान पर
Sat, 05 Oct 2019 08:07 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 05 Oct 2019 08:07 AM IST
विज्ञापन
amandeep drall
- फोटो : social media
अमनदीप द्राल ने दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह हीरो महिला इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद संयुक्त आठवें और भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर है। अमनदीप का कुल योग दो अंडर 142 है। उन्होंने पहले दौर में पार 72 का कार्ड खेला था।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की व्हिटनी हिलर ने अंतिम दो होल में बर्डी बनायी और एकल बढ़त हासिल की। वह मरियन स्कार्पनोर्ड से एक शाट आगे हैं। पहले दौर में संयुक्त बढ़त हासिल करने वाली मेगान मैकलारेन स्वीडन की लिंडा वेसबर्ग के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। कट सात ओवर पर गया जिससे 68 खिलाड़ियों ने सप्ताहांत में खेलने का हक पाया।
विज्ञापन
इनमें अमनदीप, त्वेशा मलिक, वाणी कपूर, दीक्षा मलिक और गौरिका बिश्नोई सहित दस भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।