{"_id":"619952cf8c81d44e56202ebd","slug":"alpine-skier-kashmirs-arif-qualifies-for-beijing-winter-olympics-omar-abdullah-congratulates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पाइन स्कीइंग: कश्मीर के आरिफ ने किया बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अल्पाइन स्कीइंग: कश्मीर के आरिफ ने किया बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, उमर अब्दुल्ला ने दी बधाई
Sun, 21 Nov 2021 01:25 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:25 AM IST
सार
अल्पाइन स्कीइर आरिफ ने दुबई में हुई क्वालिफाइंग स्पर्धा में बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। अगले साल फरवरी में बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन होगा।
विज्ञापन
अल्पाइन स्कीइर आरिफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के अल्पाइन स्कीइर तीस साल के आरिफ खान ने शनिवार को शीतकालीन ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया। शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले साल चीन के बीजिंग में 4 से 20 फरवरी तक किया जाएगा।
कश्मीर के हाजीबल तनमर्ग इलाके के आरिफ ने दुबई में हुई क्वालिफाइंग स्पर्धा में खेलों के लिए टिकट हासिल किया। आरिफ चार बार विश्व चैंपियनशिप में भारत की नुमाइंदगी कर चुके हैं। उपराज्यपाल के सलाहकार फारुख खान ने आरिफ और खेल परिषद को बधाई दी और कहा कि वह शानदार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाने में सफल होंगे। उनका चयन देश के लिए गर्व का क्षण है। विश्व स्तरीय खेल ढांचा तैयार होने से अच्छे नतीजे सामने आ रहे हैं।
जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आरिफ को ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि आपने शानदार प्रदर्शन कर क्वालिफाई किया है, आपको मुबारकबाद।