फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Al-Qaeda threatens Saudi Arabia prince for hosting wrestling event

WWE की मेजबानी के लिए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को अलकायदा की धमकी

Sat, 02 Jun 2018 11:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Al-Qaeda threatens Saudi Arabia prince for hosting wrestling event
wwe

आतंकी संगठन अलकायदा ने सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान को देश में डब्ल्यूडब्ल्यूई इवेंट कराने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। अपने सुधारवादी रवैये के कारण सारी दुनिया में पहचान बनाने वाले प्रिंस सलमान को अल-कायदा ने जेद्दाह में हुए डब्ल्यूडब्ल्यूई के रॉयल रंबल प्रतियोगिता के आयोजन के विरुद्ध आगाह किया है।

विज्ञापन


दरअसल,  सऊदी अरब के एक्सेलेंसी टर्की अल शेख और डब्ल्यूडब्ल्यूई के चेयरमैन और सीईओ विंस मैकमोहन के बीच हुए समझौता के बाद अप्रैल में वहां के किंग अबदुल्लाह शहर में छह घंटे तक डब्ल्यूडब्ल्यूई के रॉयल रंबल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसको लेकर आतंकी संगठन अलकायदा ने इस आयोजन पर नाराजगी जताते हुए सऊदी अरब के प्रिंस को चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रिंस सलमान बेहद ही रुढ़िवादी देश सऊदी अरब में कई नीतिगत बदलाव ला रहे हैं जिनमें सिनेमाघरों में फिल्मों के प्रदर्शन पर लगे बैन को हटाना और महिलाओं को वाहन चलाने की अनुमति देना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Al-Qaeda threatens Saudi Arabia prince for hosting wrestling event
अलकायदा

यमन स्थित जिहादी संगठन अल-कायदा ने अपने मदाद न्यूज बुलेटिन में कहा है, 'बिन सलमान के नए दौर में मस्जिदों की जगह सिनेमाघरों ने ले ली है। उन्होंने इमामों से संबंधित पुस्तकों के स्थान पर पूर्व और पश्चिम के नास्तिकों ओर धर्मनिरपेक्षवादियों की बेतुकी बातों को जगह दी है तथा भ्रष्टाचार एवं नैतिक पतन के लिए द्वार को पूरी तरह खोल दिया है।'

बता दें कि जिहादी संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली अमेरिकी कंपनी साइट इंटेलीजेंस ग्रुप ने यह खबर उठाई है। अल-कायदा ने अपने बयान में कहा है कि बयान में यह भी कहा गया कि मक्का में इस्लाम की सबसे पवित्र स्थल पर डब्ल्यूडब्ल्यूई के रॉयल रंबल प्रतियोगिता का आयोजन करना एक बेहद निंदनीय कृत्य है। बयान में कहा गया है कि मुस्लिम युवाओं और युवतियों के सामने रेसलर्स द्वारा अंग प्रदर्शन किया गया और उनमें से अधिकांश ने क्रॉस पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed