{"_id":"5bc84244bdec2269537830cc","slug":"akash-malik-win-indias-only-archery-silver-at-youth-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के बेटे आकाश ने जीता यूथ ओलंपिक्स तीरंदाजी में भारत का पहला रजत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
किसान के बेटे आकाश ने जीता यूथ ओलंपिक्स तीरंदाजी में भारत का पहला रजत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
आकाश मलिक
आकाश मलिक युवा ओलंपिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए और उनके पदक से साथ ही भारत ने इन खेलों से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ विदा ली। एक किसान के 15 वर्षीय बेटे आकाश को फाइनल में अमेरिका के ट्रेंटन कोलेस ने 6-0 से हराया।
विज्ञापन
भारत ने इन खेलों में तीन स्वर्ण, नौ रजत और एक कांस्य पदक जीता। क्वालीफिकेशन के बाद पांचवीं वरीयता प्राप्त आकाश फाइनल में लय कायम नहीं रख सके। कोलेस ने सिर्फ दस और नौ में स्कोर करके आसानी से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
तीन सेटों के मुकाबले में दोनों ने चार बार परफेक्ट 10 स्कोर किया, लेकिन आकाश ने पहले और तीसरे सेट में दो बार सिर्फ छह स्कोर किया। आकाश ने प्रेस ट्रस्ट से कहा,'मैने तेज हवाओं में अभ्यास किया था, लेकिन यहां हवा बहुत तेज थी। कोलेस दमदार प्रतिद्वंद्वी था और मेरे पास कोई मौका नहीं था।' इससे पहले अतुल वर्मा ने 2014 में नानजिंग में हुए खेलों में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
आकाश ने छह साल पहले तीरंदाजी शुरू की जब शारीरिक ट्रेनर और तीरंदाजी कोच मनजीत मलिक ने उसे ट्रायल के दौरान चुना। आकाश के पिता नरेंदर मलिक गेहूं और कपास की खेती करते हैं, लेकिन वह कभी नहीं चाहते थे कि उनका बेटा किसान बने।
आकाश ने पिछले साल युवा ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। उसने एशिया कप पहले चरण में स्वर्ण, दूसरे में दो कांस्य और दक्षिण एशियाई चैम्पियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था।
इनपुट-भाषा