{"_id":"5f01fef9b47a662f172a61a4","slug":"akash-became-the-66th-chess-grandmaster-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के 66वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने आकाश, अमेया ऑडी बने अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारत के 66वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने आकाश, अमेया ऑडी बने अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स
Sun, 05 Jul 2020 09:55 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के जी आकाश देश के 66वें शतरंज ग्रैंडमास्टर जबकि उनके राज्य के एम प्रणेश और गोवा के अमेया ऑडी अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स बन गए हैं। आकाश के ग्रैंडमास्टर खिताब की अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) परिषद की हाल में हुई बैठक में पुष्टि की गई।
विज्ञापन
चेन्नई के इस खिलाड़ी की फिडे रेटिंग 2495 है। उन्होंने कहा कि वह ग्रैंडमास्टर बनकर खुश हैं और उनका लक्ष्य अपनी रेटिंग 2600 तक पहुंचाना है। आकाश ने कहा कि मैं भारत के ग्रैंडमास्टरों की सूची में शामिल होकर खुश हूं। यह मेरे लिए विशेष पल है। मैं कड़ी मेहनत जारी रखूंगा और मेरा लक्ष्य जितना जल्दी हो सके 2600 रेटिंग हासिल करना है।
विज्ञापन