फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Air pistol: Saurabh chaudhary great performance in European Championship

सौरभ का यूरोपियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन 

Tue, 25 May 2021 07:26 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओसियेक (क्रोएशिया)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओसियेक (क्रोएशिया)। Published by: Amit Mandal Updated Tue, 25 May 2021 07:26 AM IST
सार

  • भारत के ही अभिषेक वर्मा ने 579 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया
  • निशानेबाज इलावेनिल भी 10 मीटर एयर राइफल में शीर्ष पर रहीं 

विज्ञापन
Air pistol: Saurabh chaudhary great performance in European Championship
शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूनतम क्वालिफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश करते हुए भारत के सौरभ चौधरी ने सोमवार को यूरोपीय चैंपियनशिप के पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहे निशानेबाज से अधिक अंक जुटाए।

विज्ञापन


विश्व कप और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी 589 अंक के साथ एमक्यूएस वर्ग में शीर्ष पर रहे। भारत के ही अभिषेक वर्मा ने 579 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके चौधरी उक्रेन के ओलेह ओमेलचुक से आगे रहे जो 586 अंक के साथ मुख्य क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन


युवा ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी और वर्मा क्रोएशिया में ट्रेनिंग सह प्रतियोगिता शिविर के बाद टोक्यो रवाना होंगे। 

महिला 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक भारतीय इलावेनिल वलारिवान 630.4 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं। उन्होंने ईरान की अरमिना सादेगियां (629.8) और फातिमा करामजादेह (628.7) को पछाड़ा। अपूर्वी चंदेला 627.8 अंक के साथ चौथे जबकि अंजुम मोदगिल 624.7 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं। स्लोवेनिया की जिवा वोरसाक ने महिला 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन के मुख्य वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभावान दिव्यांश सिंह पंवार (628.10) पुरुष 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। दीपक कुमार (627.4) ने तीसरा जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (625.0) ने पांचवां स्थान हासिल किया। चीन के लिहाओ शेंग 630.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। रूस के व्लादिमीर मासलेनिकोच ने मुख्य क्वालिफिकेशन में 631.8 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।


ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले भारत के आठ निशानेबाज सोमवार को रेंज पर उतरे जिसमें टोक्यो में पदक के दावेदार भी शामिल हैं। भारतीय टीम इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में आमंत्रित देश के रूप में हिस्सा ले रही है। टीम एमक्यूएस वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश कर रही है और इसलिए पदक के लिए उनके स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed