फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AICF postpones national chess events due to rise of COVID-19 cases in country

Covid 19: एआईसीएफ ने राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताएं स्थगित की, कोरोना के बढ़ते खतरे की वजह से लिया गया फैसला

Mon, 03 Jan 2022 10:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 03 Jan 2022 10:13 PM IST
सार

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने देश में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या और विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण इस महीने होने वाली कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया है

विज्ञापन
AICF postpones national chess events due to rise of COVID-19 cases in country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने देश में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या और विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण इस महीने होने वाली कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया है। एआईसीएफ ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी।  

विज्ञापन


एआईसीएफ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन प्रतियोगिताओं को स्थगित किया गया है उनमें राष्ट्रीय जूनियर, सब-जूनियर और राष्ट्रीय स्कूल चैंपियनशिप शामिल हैं। इनका नया कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


एआईसीएफ सचिव भरत सिंह चौहान ने विज्ञप्ति में कहा, ‘अलग तरह के स्वरूप के साथ महामारी की नई लहर और विभिन्न राज्यों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए एआईसीएफ ने जनवरी 2022 (राष्ट्रीय जूनियर, राष्ट्रीय स्कूल और राष्ट्रीय सब-जूनियर) में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला किया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप (अंडर-20) नौ जनवरी से नई दिल्ली में आयोजित होने वाली थी, जबकि अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन महीने में बाद में होता। विज्ञप्ति में कहा गया है कि खिलाड़ियों के पास प्रवेश शुल्क के तौर पर भुगतान की गई राशि की वापसी का विकल्प है या वे बाद की तिथियों में चैंपियनशिप के आयोजन के लिए अपना पंजीकरण बनाए रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed