फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   AIBA Championship starting from today

विश्व मुक्केबाजी : आज से शुरू हो रही एआईबीए चैंपियनशिप, थापा पर होगा भारतीय उम्मीदों का दारोमदार

Mon, 25 Oct 2021 06:47 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 25 Oct 2021 06:47 AM IST
विज्ञापन
AIBA Championship starting from today
shiva thapa - फोटो : ट्विटर

भारतीय मुक्केबाजी टीम का सोमवार से शुरू हो रही एआईबीए विश्व चैंपियनशिप में दारोमदार अनुभवी शिव थापा (63.5 किग्रा), दीपक कुमार (51 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) पर होगा।

विज्ञापन


थापा को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे। थापा ने 2015 में कांस्य पदक जीता था। इस बार उनकी निगाह पदक का रंग बदलने की है।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप 2019 में भारत की ओर से अब तक का एकमात्र रजत पदक जीतने वाले दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल और उसी साल कांस्य पदक जीतने वाले मनीष कौशिक ओलंपिक में खराब प्रदर्शन से उबर रहे हैं और टीम का हिस्सा नहीं हैं। संजीत गत एशियाई चैंपियन जबकि दीपक रजत पदक विजेता है। थापा एशियाई चैंपियनशिप में रिकॉर्ड पांच पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष मुक्केबाज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए खिलाड़ी, नया कोचिंग स्टाफ : टीम में शामिल बाकी 10 खिलाड़ी हाल में राष्ट्रीय चैंपियन बने हैं और अपनी छाप छोड़ने को बेताब हैं। मुक्केबाजों के साथ गया सहयोगी स्टाफ भी नया है।

सहयोगी स्टाफ की अगुवाई हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा कर रहे हैं। जबकि उनके साथ नवनियुक्त मुख्य कोच नरेंदर राणा और अन्य सहायक कोच शामिल हैं। सहायक कोच में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता एल देवेंद्रो सिंह भी हैं। नीवा का भारतीय टीम के साथ यह आखिरी टूर्नामेंट होगा। 


टीम :
गोविंद साहनी (48 किग्रा), दीपक कुमार (51 किग्रा), आकाश (54 किग्रा), रोहित मोर (57 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (63.5 किग्रा), आकाश (67 किग्रा), निशांत देव (71 किग्रा), सुमित (75 किग्रा)), सचिन कुमार (80 किग्रा), लक्ष्य (86 किग्रा), संजीत (92 किग्रा) और नरेंदर (+92 किग्रा)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed