{"_id":"5f3de1bf6ffb13570b1b3cc9","slug":"after-vinesh-divya-also-left-the-national-camp-citing-health-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनेश के बाद दिव्या भी राष्ट्रीय शिविर से हटीं, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
विनेश के बाद दिव्या भी राष्ट्रीय शिविर से हटीं, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
Thu, 20 Aug 2020 08:07 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 20 Aug 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
दिव्या काकरान
- फोटो : सोशल मीडिया
विनेश फोगाट के बाद अब दिव्या काकरान भी स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर लखनऊ में एक सितंबर से ओलंपिक भार वर्ग के पहलवानों के लिए लगने वाले राष्ट्रीय महिला कुश्ती शिविर से हट गईं। उत्तर प्रदेश की दिव्या ने कहा कि कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। इस कारण मैं शिविर का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं।
फेडरेशन को इससे अवगत करा दिया है। बाकी वहां से जो निर्देश मिलेगा, उसका पालन करूंगी। दिव्या को मंगलवार को 29 अन्य खिलाड़ियों के साथ अर्जुन अवॉर्ड देने की सिफारिश की गई है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गर्व का विषय है। इससे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।