फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   African Cup qualifier canceled over disputed corona virus tests

अफ्रीकन कप क्वालीफायर रद्द: विवादित कोविड परीक्षण के कारण लिया गया फैसला

Wed, 31 Mar 2021 12:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
African Cup qualifier canceled over disputed corona virus tests
football - फोटो : सोशल मीडिया

बेनिन के पांच खिलाड़ियों को मैच शुरू होने से ठीक पहले कोविड-19 के लिए पॉजिटिव घोषित किए जाने के विवादास्पद मामले के बाद उसका सिएरा लियोन के खिलाफ होने वाला अफ्रीकन कप नेशंस फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वालीफाईंग मैच रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


क्वालीफाईंग के लिहाज से यह महत्वपूर्ण मैच था। सिएरा लियोन को इसमें जीत की जरूरत थी जबकि बेनिन को केवल ड्रा की दरकार थी। इनमें से कोई भी एक टीम अगले साल कैमरून में होने वाले टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली 24वीं टीम बनती।
विज्ञापन


फ्रीटाउन में होने वाले मैच के शुरू होने से ठीक पहले परीक्षणों के पॉजिटिव पाए जाने की घोषणा की गई। मैच शुरू होने के दो घंटे बाद भी जब बेनिन की टीम नहीं पहुंची तो सिएरा लियोन फुटबॉल संघ ने घोषणा की कि मैच को रद्द कर दिया गया है और इसके भविष्य का फैसला अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed