{"_id":"5ba89cb0867a557f195f46a1","slug":"advait-page-won-national-swimming-championship-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तैराक ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ जीता स्वर्ण पदक, रचा इतिहास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय तैराक ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ जीता स्वर्ण पदक, रचा इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Advait Page
भारत के तैराक अद्वैत पेज ने रविवार को राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के अंतिम दिन पुरुषों की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पेज ने 08:12.51 सेकंड के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ स्वर्ण पदक पर भी कब्जा किया।
विज्ञापन
दिल्ली के कुशग्र रावत (08.16.51 सेकंड) ने रजत और एसएफआई के आर्यन मखिजा (08:22.30 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता। रावत का यह स्पर्धा का तीसरा पदक है। साजन ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रिकॉर्ड समय 01:57.73 सेकंड के साथ पीला तमगा जीता।
विज्ञापन
साजन ने स्पर्धा में पांच स्वर्ण पदक जीते और सभी में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ तैराक के खिताब से नवाजा गया। बैकस्ट्रोक स्पर्धा में कर्नाटक के श्रीहरि नटराज ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड 00:56.53 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन