{"_id":"5723275b4f1c1b522ba92644","slug":"abhinav-bindra-offered-goodwill-ambassador-role-by-ioa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के साथ अब अभिनव बिंद्रा को भी बनाया गुडविल एंबेसडर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सलमान खान के साथ अब अभिनव बिंद्रा को भी बनाया गुडविल एंबेसडर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा
पिछले दिनों अगस्त में रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल के लिए सलमान खान को गुडविल एंबेसडर चुने जाने पर जमकर विवाद हुआ था और कई लोगों ने इस पर अपनी आपत्ति जताई थी। इसी विवाद के बीच भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को भी अब इसके लिए ऑफर दिया जिसे उन्होंने स्वीकार लिया है।
विज्ञापन
आईओए ने रियो ओलंपिक के लिए निशानेबाज बिंद्रा को भारतीय दल के दूसरे गुडविल एंबेसडर के रूप में चुना है। संघ की ओर से ऑफर आने के बाद 35 साल के निशानेबाज ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए इसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आज दोपहर बाद मुझे आईओए के अध्यक्ष और सचिव की ओर से गुडविल एंबेसडर बनाए जाने का ऑफर वाला पत्र मिला। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे लिए इस सम्मान के लिए बारे में सोचा। मैं इसे कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं।"
विज्ञापन
Received a letter this afternoon from the President and Secretary General of the IOA inviting me to be a goodwill ambassador. CONT.
विज्ञापन विज्ञापन— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) April 29, 2016
I am humbled that they thought I am worthy enough for this honour. I respectfully accept this with gratitude. CONT .
— Abhinav Bindra (@Abhinav_Bindra) April 29, 2016
पहले यह कहा गया था कि आईओए से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बिंद्रा को अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूत्र ने बताया कि हमने उन्हें लिखित में कहा है, लेकिन हम इस बारे में आश्वस्त नहीं हैं कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी होगी। वह इस समय एक कड़े ट्रेनिंग कार्यक्रम में व्यस्त हैं।
एआर रहमान को भी दिया गया है गुडविल एंबेसडर का ऑफर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को भी भारतीय दल के गुडविल एंबेस्डर के लिए ऑफर दिया गया है। इसके अलावा ऑस्कर अवार्ड विजेता एआर रहमान से भी आईओए ने गुडविल एंबेसडर बनने के लिए संपर्क किया है।
आईओए के एक अधिकारी का कहना है कि एआर रहमान गुडविल एंबेसडर बन सकते हैं। साथ ही संघ इस महाआयोजन के लिए 5 अलग-अलग क्षेत्रों से गुडविल एंबेसडर बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए मकसद यह है कि सफलता के लिए ये लोग मोटिवेशन का काम करें।
इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान गौतम गंभीर ने गुडविल एंबेसडर बनाने के लिए बिंद्रा की वकालत की थी। वह ओलंपिक में देश के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
आईओए के एक अधिकारी का कहना है कि एआर रहमान गुडविल एंबेसडर बन सकते हैं। साथ ही संघ इस महाआयोजन के लिए 5 अलग-अलग क्षेत्रों से गुडविल एंबेसडर बनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए मकसद यह है कि सफलता के लिए ये लोग मोटिवेशन का काम करें।
इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान गौतम गंभीर ने गुडविल एंबेसडर बनाने के लिए बिंद्रा की वकालत की थी। वह ओलंपिक में देश के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।