{"_id":"5d3dd2f98ebc3e6d06303126","slug":"abhinav-bindra-not-in-favour-of-boycotting-2022-cwg","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार के पक्ष में नहीं: अभिनव बिंद्रा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
2020 राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार के पक्ष में नहीं: अभिनव बिंद्रा
Mon, 29 Jul 2019 08:28 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 29 Jul 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने रविवार को कहा कि वह 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार के पक्ष में नहीं हैं और इसकी जगह उन्होंने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) से अपील की कि वे निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों के कोर खेल में शामिल कराने की दिशा में काम करें।
विज्ञापन
आईओए ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए शनिवार को खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिखकर बर्मिंगम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाने पर इन खेलों के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा था और सरकार से स्वीकृति मांगी थी।
विज्ञापन
बीजिंग ओलंपिक 2008 के स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा का हालांकि मानना है कि इस तरह के कदम से भारत का ‘प्रभाव’ नहीं बढ़ेगा। बिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘बहिष्कार से आपका प्रभाव नहीं बढ़ता। यह सिर्फ आपको अप्रासंगिक बना देता हैं और खिलाड़ियों को सजा मिलती है।
विज्ञापन
बेहतर होता अगर आईओए अभियान चलाकर राष्ट्रमंडल खेलों की समितियों में समर्थन हासिल करता और भविष्य में निशानेबाजी को कोर खेलों की सूची में शामिल कराने का प्रयास करता।’ राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी वैकल्पिक खेल हैं और सीजीएफ का तर्क है कि यह मेजबान देश का विशेषाधिकार है कि वह खेल को शामिल करे या नहीं।